प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर अब लगेगा 10 फीसदी जुर्माना : प्रॉपर्टी टैक्स के अब तक वसूले 40 करोड़, पुराने हाऊस टैक्स का भी मिला 2.40 करोड़

by

जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स के बकाए को लेकर जारी वन टाइम सैटलमैंट (ओटीएस) स्कीम के तहत बकाया टैक्स की अदायगी नहीं करने वाले डिफाल्टरों को अब पॉलिसी का पूरा फायदा नहीं मिलेगा। कारण सरकार ने 31 दिसंबर, 2023 तक बकाया टैक्स की अदायगी करने पर टैक्स राशि पर लगने वाले पैनल्टी और ब्याज को 100 फीसदी माफ कर रखा था। सरकार की ओटीएस पॉलिसी 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी, लेकिन साल 2013 से लेकर साल 2023 तक बकाया टैक्स जमा कराने के बाद अब सिर्फ 50 फीसदी टैक्स राशि पर लगने वाले पैनल्टी और ब्याज में छूट मिलेगी।

इसके दूसरी तरफ मौजूदा वित्तीय साल 2023-24 के प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर अब 10 फीसदी पैनल्टी लगेगी, जो एक अप्रैल से नया वित्तीय साल शुरू होने के बाद 20 फीसदी वसूल होगी और ब्याज भी लगेगा। निगम के प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के सुपरिंटैंडैंट महीप सरीन और राजीव रिशी ने शहर के लोगों से अपील की है कि बकाया टैक्स वाले लोग अब भी ओटीएस पॉलिसी के तहत बकाया टैक्स की अदायगी कर पैनल्टी और ब्याज रकम पर 50 फीसदी का लाभ लें। साथ ही मौजूदा साल के प्रॉपर्टी टैक्स को 31 मार्च से पहले जमा करवाकर पैनल्टी और ब्याज से बचें। कारण बकाया टैक्स के डिफाल्टरों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर के वार्षिक महासम्मेलन में उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री ने लिया भाग : श्री ठाकुर जी की पावन पालकी उठाई

ऊना, 4 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को ऊना ज़िले के कोटला कलां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति द्वारा आयोजित वार्षिक धार्मिक महासम्मेलन में भाग लिया। इस...
article-image
पंजाब , हरियाणा

नामांकन पत्र दाखिल करते समय तिवारी साथ लेकर गए संविधान की प्रति : नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले तिवारी की पदयात्रा में भारी संख्या में कांग्रेसी, आप, सपा वर्कर हुए शामिल 

चंडीगढ़, 14 मई: चंडीगढ़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार मनीष तिवारी द्वारा आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर निकल गई पदयात्रा में हजारों कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी...
article-image
पंजाब

झोटा हत्याकांड : सीएम भगवंत मान बोले—परिवार और एक्शन कमेटी की सभी जायज मांगें मानीं, अब अंतिम संस्कार का फैसला परिवार पर….. सीएम और डीजीपी के इस्तीफे की मांग पर अड़ा परिवार

मानसा में दो मेडिकल स्टोरों के गोदामों पर सीबीआई की रेड; झोटा की पत्नी बोलीं—नशे के खिलाफ साझा संघर्ष बने इंसाफ की लड़ाई मानसा। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की...
article-image
पंजाब

SDM Urges Public to Buy

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.15 : Special children from the JSS Asha Kiran Special School, Jahan Khela, organized a candle exhibition at the local tehsil complex. The event was inaugurated by SDM Gursimranjit Kaur, who also extended...
Translate »
error: Content is protected !!