*प्लास्टिक प्रतिबंध उल्लंघन पर इंदौरा में बड़ी कार्रवाई, 10 किलो से अधिक पॉलीथीन जब्त*

by
एएम नाथ।  इंदौरा, 17 जून :  राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज इंदौरा बाजार में एसडीएम डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में एक संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसएचओ इंदौरा आशीष पठानिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कौंडल सहित स्थानीय पुलिस बल सम्मिलित रहा।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न दुकानों में प्लास्टिक प्रतिबंध के उल्लंघन के कई मामले पाए गए। एक दुकान से 10.75 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई। इस दौरान कुल 29 हजार के जुर्माने मौके पर ही संबंधित दुकानदारों से वसूल किए गए।
एसडीएम डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक व पॉलीथीन का किसी भी रूप में उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु इस प्रकार के प्रतिबंधों का सख्ती से पालन किया जाना अनिवार्य है। उल्लंघन पाए जाने की स्थिति में भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम ने दुकानदारों को यह भी सख्त चेतावनी दी कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें, क्योंकि इससे जन सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है तथा यह कानूनी प्रावधानों का भी उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त, दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कोई सामान न रखें तथा सड़क किनारे वाहन पार्किंग से भी परहेज करें, जिससे यातायात व्यवस्था व आम जनता की आवाजाही बाधित न हो।
निरीक्षण दल ने दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने, दुकानों के बाहर कूड़ेदान रखने तथा कचरा न जलाने हेतु भी जागरूक किया। एसडीएम ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि सरकारी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की चोटियों में बर्फबारी अनुमान से पहले ही शुरू

एएम नाथ। शिमला : जबरदस्त गर्मी के बाद अब मैदानी इलाकों जहां आजकल सुहावनी ठंडी हवाओं की बयार बहनी शुरू हो गई है वहीं हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाकें की सर्दी पड़नी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला उद्यमियों की वित्तीय सशक्तता हेतु फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित

एएम नाथ।  कुल्लू, 23 जनवरी : जिला उद्योग केंद्र द्वारा महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र, कुल्लू की प्रबंधक प्रवीण लता ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी : ईमेल मुख्य सचिव कार्यालय और दूसरी ईमेल डीसी मंडी को मिली

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त कार्यालय मंडी के बाद हिमाचल सचिवालय में मुख्य सचिव कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने इसके बाद सचिवालय में सतर्कता बढ़ा दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग़रीब परिवारों को प्रदान की जाएगी पक्के मकान की सुविधा : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पंचायती राज विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के उन पात्र गरीब...
Translate »
error: Content is protected !!