फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by

बीबीएन, 22 जून (तारा) : ज़िला उद्योग केंद्र बद्दी तथा निटकॉन लिमिटिड के माध्यम से आज बद्दी में ‘फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उद्योग विभाग की पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता से संबंधित जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें उपयुक्त विपणन प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
यह कार्यक्रम ‘रैम्प परियोजना’ के घटकदृ7 ‘सामाजिक समावेशन’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों की वित्तीय पहुंच को सुदृढ़ बनाना, उन्हें सरकारी योजनाओं से प्रभावी रूप से जोड़ना तथा स्थायी आजीविका एवं बाजार संपर्क सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया, विभिन्न सरकारी अनुदान एवं प्रोत्साहन योजनाओं, बीमा योजनाओं, उद्यम पंजीकरण तथा डिजिटल एवं ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रियाओं से संबंधित व्यवहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
सोशल इन्क्लूजन टीम से कृतिका शर्मा एवं बलदेव ठाकुर ने प्रतिभागियों को महिला उद्यमिता, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त, व्यावहारिक एवं सार्थक पहल सिद्ध होगा। इसने महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने, वित्तीय संसाधनों तक पहुंच बनाने तथा अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ज़िला के अग्रणी बैंक यूको बैंक की अग्रणी जिला प्रबंधक तमन्ना मोदगिल, यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बरिया, महिला उद्यमी ममता भारद्वाज, सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी बद्दी के रैम्प कंसल्टेंट सुखचैन शर्मा, सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम से राकेश कुमार तथा उद्योग विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित ज़िला की लगभग 95 महिला उद्यमियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परमपावन दलाईलामा धर्मशाला की शान, इनका साथ हिमाचल के लिए गर्व की बात : सुधीर शर्मा

मकलोडगंज में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा की मौजूदगी में धार्मिक पर्यटन का नया अध्याय शुरू, बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा को मिले गिफ्ट म्यूजियम में सजे दुनिया भर के पर्यटकों के लिए बने आकर्षण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब-हिमाचल में तनातनी के बीच SGPC एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने हिमाचल प्रदेश में सिख विरोधी गतिविधियों की निंदा की

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल में पंजाबी युवाओं का विरोध और पंजाब में हिमाचल की बसों पर भिंडरावाले की तस्वीरें चस्पा करने और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत : ऑनलाइन मंगवाया था केक

पटियाला : पटियाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ब​र्थडे पर केक खाने से एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई और परिवार के चार सदस्यों की भी ​तबीयत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किरायेदारों, श्रमिकों व घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, डीएम ने जारी किए आदेश

एएम नाथ । धर्मशाला, 12 अगस्त: जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जिले में कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए...
Translate »
error: Content is protected !!