बद्दी नगर निगम में फर्जी मतदाता पंजीकरण का मुद्दा उठाया, उच्च न्यायालय जाने की चेतावनी

by

हंसराज चंदेल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सोलन को सौंपा ज्ञापन

बद्दी, 22 जून (तारा) :  हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं दून किसान मोर्चा के प्रभारी हंसराज चंदेल ने बद्दी नगर निगम क्षेत्र में बाहरी राज्यों के व्यक्तियों के कथित अवैध एवं फर्जी मतदाता पंजीकरण को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के नाम उपायुक्त सोलन के माध्यम से एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। हंस राज चंदेल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया गया है कि नगर निगम के विभिन्न वार्डों में नियमों के विपरीत मतदाता बनाए जाने के प्रयास हो रहे हैं, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी संदिग्ध मतदाता आवेदनों की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तथा जो आवेदन नियमों के विरुद्ध पाए जाएं, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ही, जिन आवेदकों ने पहचान के रूप में आधार कार्ड प्रस्तुत किया है लेकिन उसमें दर्ज पता बद्दी नगर निगम क्षेत्र से बाहर का है, उनसे कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा सत्यापित शपथ-पत्र अनिवार्य रूप से लिया जाए कि उनका नाम किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
हंसराज चंदेल ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ बीएलओ कथित रूप से दबाव में आकर बिना उचित सत्यापन के मतदाता पंजीकरण कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे मामलों की स्वतंत्र जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि हाल ही में पंचायत चुनावों में मतदान कर चुके कुछ लोग अब नगर निगम क्षेत्र में भी मतदाता बनने का प्रयास कर रहे हैं, जिसकी जांच आवश्यक है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगों के तहत प्रत्येक आवेदक के वास्तविक निवास का भौतिक सत्यापन, वार्डवार मतदाता संख्या की विशेष समीक्षा, बीएलओ की कार्यप्रणाली की जांच, 14 दिनों के भीतर संदिग्ध आवेदनों का निपटारा तथा क्षेत्र की जनसांख्यिकीय संरचना को प्रभावित करने वाले कथित फर्जी पंजीकरणों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की गई है।

वर्ष 2015 में भी उठाया था हंसराज ने मामला

चंदेल ने ज्ञापन में वर्ष 2015 का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन नगर परिषद बद्दी में भी फर्जी मतदाता बनाए जाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद न्यायालय के हस्तक्षेप और सत्यापन अभियान में बड़ी संख्या में कथित फर्जी मतदाता प्रविष्टियां हटाई गई थीं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से इस बार समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
ज्ञापन के अंत में चेतावनी दी गई है कि यदि शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा और जनहित में मामले को न्यायालय के समक्ष उठाने पर विचार किया जाएगा।

निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बताया कि ज्ञापन मिला है और मामले की उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

फोटो कैप्शन।
नगर निगम बद्दी में जाली वोट बनाने पर हंसराज चंदेल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सोलन को ज्ञापन देते हुए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेपाल में बाढ़ के बीच लूट का खेल : नदी किनारे मिली तिजोरी तोड़कर 92.68 लाख रुपये ले गए, 29 गिरफ्तार

नारायणी नदी में शव से सोने की बालियां निकालने का वीडियो वायरल, दो अन्य लोग हिरासत में; बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 पहुंची काठमांडू। विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे नेपाल में राहत और...
article-image
पंजाब

लूटपाट करने वाले बिल्डरों की सक्रियता से जांच करे, दुखी खरीदारों से शिकायत आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी करें : सांसद मनीष तिवारी

मोहाली : बिल्डरों द्वारा लूटे गए लोगों के समर्थन में आवाज़ बुलंद करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने एसएएस नगर में काम कर रहे बड़े बिल्डरों की जांच की मांग की है। दिन में...
article-image
पंजाब

जंगलों को बचाने के लिए उपयोगी साबित हो रही है पनकैंपा योजना: सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने पांच गांवों के 68 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन होशियारपुर :उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जंगलों को बचाने व प्राकृतिक...
article-image
पंजाब

सरकारी जमीन पर कब्जे के मुद्दे पर भाजपा का हमला : विजय सांपला ने चब्बेवाल को घेरा…सरकारी संपत्ति जनता की है, किसी नेता की निजी जागीर नहीं’—विजय सांपला

इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के नोटिस फाड़ने की कथित अपील पर पंजाब सरकार से मांगा जवाब; बोले—सरकारी संपत्ति किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं फगवाड़ा/दलजीत अज्नोहा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!