घरेड़ स्कूल में नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान : बीडीओ कुलदीप सिंह ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत

by

बद्दी, 22 जून (तारा)  : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरेड में 17 जून से 20 अगस्त तक चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

बीडीओ कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू रामपाल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह, ग्राम पंचायत नालका के प्रधान मेहर चंद तथा उपप्रधान जसविंदर सिंह, पीजीटी ममता रानी, प्रवक्ता चंद्रभागा,, प्रतिभा मोहिनी , किरण बाला , करण ठाकुर, डीपीई गितेन्द्र कुमार एवं कंप्यूटर शिक्षक राजीव राणा सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

बद्दी के घरेड़ स्कूल में बीडीओ कुलदीप सिंह बच्चों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए- स संवाद

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को की समर्पित

“किसी भी देश की अर्थव्यवस्था उतनी ही प्रगतिशील होती है, जितनी उसकी बैंकिंग प्रणाली मजबूत होती है” दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 75 जिलों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी के CO से भिड़ा सरकारी अधिकारी : जवानों ने कर दी पिटाई,

राजौरी : भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर (CO) और डिफेंस एस्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के लड़ाई-झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में पहले रक्षा मंत्रालय का अधिकारी, सेना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष, युवा सेवाएं खेल, कानून एवं विधि परामर्शी मन्त्री यादविंदर गोमा जिला स्तरीय स्वतन्त्रता समारोह में होगें मुख्यातिथि- DC आबिद हुसैन सादिक

आदर्श रा.व.मा.पा. छात्र के खेल मैदान में फहराएंगें राष्ट्रीय ध्वज बिलासपुर 13 अगस्त, 2024- जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह में आयुष, युवा सेवाएं खेल, कानून एवं विधि परामर्शी मन्त्री यादविंदर गोमा जिला स्तरीय स्वतन्त्रता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों में पंजीकरण अब 16 सितंबर तक

रोहित भदसाली। हमीरपुर 27 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की मतदाता सूची तैयार करने के लिए संशोधित कार्यकम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इस...
Translate »
error: Content is protected !!