फगवाड़ा में मिठाई की मशहूर दुकान पर चलीं गोलियां

by

फगवाड़ा : फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर स्थित मिठाई की एक मशहूर दुकान पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने सोमवार सुबह गोलीबारी कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:45 बजे दुकान खुलने के केवल 15 मिनट बाद ही अज्ञात हमलावर मौके पर पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं और इसके बाद मौके से फरार हो गए। इस फायरिंग की घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दुकान में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

तीन युवकों ने एक्टिवा पर आकर दिया वारदात को अंजाम
मामले की जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक्टिवा पर सवार तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि दुकान के मैनेजर के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीमें तैनात कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिरौती से जुड़ा हो सकता है मामला!
सूत्रों के अनुसार, हमलावर जाते समय एक पर्ची भी फेंककर गए हैं। ऐसे में इस फायरिंग की घटना को फिरौती से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद दुकानदार ने मीडिया से बयान देने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि दुकानदार और कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाबालिग लड़की को किडनैप कर किया रेप : 4 पर केस दर्ज

अमृतसर: सीमावर्ती गांव उमरपुर में 15 साल की लड़की को तीन लड़कों ने किडनैप कर लिया। कपूरथला के सुलतानपुर लोधी में ले जाकर जबरदस्ती रेप किया गया है। पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को किडनैप करने...
article-image
पंजाब

दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में श्रीमद भागवत कथा आरंभ : *महंत हरी दास जी धुने वाले और संत मेजर दास हल्लुवाल विशेष तौर पर हुए शामिल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   दरबार अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी में मुख्य सेवादार मनदीप बैंस के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से बापू जी के  वार्षिक समागम समर्पित श्री मद भागवत कथा का...
article-image
पंजाब

पुलिस हिरासत में मौत : इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हत्या का ट्रायल चलेगा

बठिंडा :  डेढ़ साल पहले बठिंडा में पुलिस हिरासत के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। इस मामले में आरोपित ठहराए गए पंजाब पुलिस के पांच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खौफनाक साजिश : भिखारी को अपने कपड़े पहनाकर कार में जिंदा जलाया, 90 लाख हड़पने के लिए रची थी साजिश

रकाबगंज : बीमा कंपनियों के 90 लाख रुपये हड़पने के मामले में थाना रकाबगंज पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परसौल निवासी रामवीर...
Translate »
error: Content is protected !!