फरार आतंकी योगराज गिरफ्तार : 2 AK-56, 1 पिस्टल और टिफिन बम बरामद

by

अमृतसर : पंजाब की अमृतसर पुलिस ने मंगलवार को नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंड़ाफोड़ किया। पुलिस ने नार्को-टेरर मॉड्यूल से जुड़े तरनतारन निवासी योगराज उर्फ योग को रमदास सेक्टर से गिरफ्तार किया। उससे दो AK-56, 1 पिस्टल, 25 गोलियां, 1 टिफिन बम, 2 किलोग्राम हेरोइन और एक कार बरामद की है।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और कनाडा में बैठे लखबीर सिंह उर्फ लंडा त्योहारों के सीजन में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हथियार योग ने पाकिस्तान से मंगवाए थे।
SSP रूरल स्वप्न शर्मा ने बताया कि अमृतसर पुलिस ने इस मामले में 5 और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस कुछ और को पकड़ने के लिए छापेमारी भी कर रही है। फिलहाल पुलिस ने रमदास पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट के तहत 21/27-A/29/61/85 और आर्म्स एक्ट 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।गिरफ्तार योग 2019 से फरार चल रहा था। सितंबर 2019 में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 5 AK-47 बॉर्डर पर ड्रॉप की गई थी। इस खेप में भी योग का नाम सामने आया था। पुलिस ने तब भी योग को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन वे फरार हो गया। तकरीबन तीन साल के बाद योग पुलिस के हत्थे चढ़ा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को मारने की  दी धमकी :  मुख्यमंत्री मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और डीजीपी गौरव यादव को भी पूर्व डीजीपी गोबिंद राम 

चंडीगढ़ :  सिख फॉर जस्टिस  के खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मारने की धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क...
article-image
पंजाब

सरकारी कालेज के ई-ब्लाक का किया उद्घाटन : 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से ब्लाक का किया गया नवीनीकरण

होशियारपुर, 09 जुलाई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने नवीनीकरण की गई सरकारी कालेज होशियारपुर की ईमारत के ई-ब्लाक का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से...
article-image
पंजाब

जानबूझकर पंजाब में संवैधानिक संकट पैदा कर रहे : केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान को राज्य के राज्यपाल के साथ टकराववादी रवैया अपनाने का निर्देश : डाॅ. दलजीत सिंह चीमा

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान को राज्य के राज्यपाल के साथ टकराववादी रवैया अपनाने का निर्देश देकर जानबूझकर पंजाब में संवैधानिक संकट पैदा कर रहे हैं ताकि संसदीय...
Translate »
error: Content is protected !!