फर्जी जुडिशियल मजिस्ट्रेट को चंडीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : खुद को बताया था ‘प्रथम श्रेणी का जुडिशियल मजिस्ट्रेट’

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने एक फर्जी जुडिशियल मजिस्ट्रेट को गिरफ्तार किया है। उसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चलते रोका गया था। लेकिन गलती मानने के बजाय पुलिस को अकड़ दिखाने लगा। आरोप है कि उसने खुद को ‘प्रथम श्रेणी का जुडिशियल मजिस्ट्रेट’ बताया। लेकिन पुलिस पर उसकी धमकियों का असर नहीं हुआ। उसने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।उसके पुलिस की गिरफ्त में होने का वीडियो वायरल है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 45/46/49/50 के चेक पाइंट पर ट्रैफिक पुलिस के ASI अरिजीत सिंह ने एक सफेद स्कॉर्पियो को रुकने के लिए कहा। वजह ये कि गाड़ी की नंबर प्लेट पर काला कपड़ा लटकने की वजह से गाड़ी का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा था। गाड़ी को रोके जाने पर स्कॉर्पियो चालक गुस्से में सिग्नल तोड़ कर लापरवाही के साथ गाड़ी को पार्क करता है और बाहर आकर ट्रैफिक पुलिस से बहस करने लगता है। ट्रैफिक पुलिस के लाइसेंस मांगने पर वो हेकड़ी दिखाते हुए लाइसेंस दिखाने से इनकार कर देता है। साथ ही खुद को ‘प्रथम श्रेणी का न्यायिक मजिस्ट्रेट’ बताता है। शख्य अपने फोन पर घटना का वीडियो भी बनाता है। वीडियो में एक दूसरे अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर भी शख्स खुद को JMIC ही बताता है। इस शख्स का नाम प्रकाश सिंह मारवाह है। रिपोर्ट के मुताबिक वो पेशे से वकील है और चंडीगढ़ सेक्टर 51 का निवासी है।

आगे वीडियो में प्रकाश ट्रैफिक पुलिस को कॉल पर किसी वरिष्ठ अधिकारी से बात करने को कहता है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस उससे दोबारा लाइसेंस की मांग करती है। इस बार प्रकाश स्पीड में गाड़ी आगे बढ़ा देता है और पुलिस को चिल्लाते हुए चालान भेज देने को कहता है।

इस घटना के बाद ASI अरिजीत सिंह ने प्रकाश पर IPC की धारा 170 (एक लोक सेवक का रूप धारण करने), 186 (लोक सेवक के सार्वजनिक कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने) और 419 (किसी और का रूप धारण कर धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर दिया है। साथ ही लाल बत्ती पर सिग्नल तोड़ने और नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ के लिए भी उसके चालान काटे हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर प्रकाश पर कार्रवाई की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन किया जाएगा निर्मित : सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुंडियां बनेगा माॅडल स्कूल: संजय रत्न

वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। दो करोड़ की लागत से...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस की कलह खत्म करने की तैयारी, राहुल गांधी निकालेंगे ‘पंजाब बचाओ यात्रा’

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को खत्म करने और संगठन को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। इसी रणनीति के तहत कांग्रेस नेता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली में 36.05 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने लोकार्पण-शिलान्यास

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 8 परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं, 2 की रखी आधारशिला; 205 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा 24.10 करोड़ की टाहलीवाल सीवरेज योजना का शिलान्यास, 5 हजार लोगों को मिलेगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CM आवास में ऐसे गुंडे कौन रखता : केजरीवाल के करीबी बिभव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली।  राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को जमकर लताड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने भड़कते हुए कहा है कि...
Translate »
error: Content is protected !!