फसल बीमा सप्ताह के तहत किसानों को विभिन्न स्कीमों बारे किया जागरूक

by

ऊना, 7 जुलाई – जिला ऊना में चल रहे 5वें फसल बीमा सप्ताह का शुक्रवार को समापन्न हुआ। इस बारे जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि सप्ताह के दौरान जिला में विभिन्न स्थानों पर कृषि विभाग द्वारा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी के सहयोग से किसान जागरूकता कैम्पों का सफल आयोजन किया गया। जागरूकता शिवरों के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न स्कीमों तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को अवगत करवाया गया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2023 की मुख्य फसलें मक्की व धान का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। किसानों द्वारा देय प्रीमियम की राशि 48 रूपये प्रति कनाल तय की गई है जिसकी बीमित राशि 24 सौ रूपये प्रति कनाल है।
उप निदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ, 2023 की मुख्य फसल आलू है जिसकी बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की है। किसान द्वारा देय प्रीमियम की राशि 300 रूपये प्रति कनाल है जिसकी बीमित राशि 6 हज़ार रूपये प्रति कनाल रहेगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के कृषि कार्ड बने हुए हैं उनकी फसलों का बीमा संबंधित बैंक शाखा द्वारा स्वतः कर दिया जाता है। जबकि जिनके कृषि कार्ड नहीं बने हैं वे अपनी फसलों का बीमा किसी भी नजदीकी लोक मित्र केंद्र के माध्यम से करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि खरीफ 2022 की फसलों का क्लेम कम्पनी द्वारा वितरित कर दिया गा है जिसमें खीफ आलू फसल का क्लेम एक करोड़ 60 लाख एवं खरीफ मक्की व धान का क्लेम लगभग एक करोड़ 4 लाख वितरित किया गया है।
उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान ने किसानों से तय समय सीमा के तहत अपनी फसलों का बीमा करवाने का आहवान किया है ताकि आने वाले समय में मौसम की विपरीत परिस्थितियों से फसलों को होने वाले नुक्सान की भरपाई की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री*

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 जुलाई. आपदा की कठिन घड़ी में पारस्परिक सहयोग और मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने बुधवार को मंडी जिले के लिए राहत सामग्री भेजी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर ने पहली बार कराया अपनी पत्नी का सार्वजनिक परिचय : खुलासा किया कि उनके पीछे कौन-सी ताकत , जो उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने के लिए कर रही प्रेरित कर रही

पटनाc: चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को अपने अभियान को पार्टी के रूप में लॉन्च करेंगे। हाल ही में उन्होंने पटना में एक महिला सम्मेलन का आयोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज ,होशियारपुर के छात्रों ने गाँव जहानखेलां के वासियों को एच.आई.वी. एड्स तथा नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार और सचिव श्री. आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में कॉलेज के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद से कार्यकर्ताओं में भरा जोश

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  विधायक डॉ. जनक राज ने मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। डॉ. जनक राज ने बुधवार को ग्राम पंचायत तुंदाह, गांव बन्नी, सिलपड़ी, चूलाड़, सैंडा,...
Translate »
error: Content is protected !!