फांसी को उम्रकैद में बदल दें : बलवंत सिंह राजोआना की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिया ये आखिरी मौका

by
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 18 मार्च तक फैसला लेने का समय दिया है। कोर्ट ने साफ लफ्जों में कहा कि यह केंद्र सरकार को दिया गया आखिरी मौका है।
             सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इस मामले में फैसला नहीं ले पाई, तो अदालत मेरिट के आधार पर सुनवाई शुरू करेगा। इस मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने केंद्र सरकार की ओर से कहा कि एक मुख्यमंत्री समेत 16 लोगों की हत्या का मामला है, सरकार अभी इस मुद्दे पर विचार कर रही है। पिछली सुनवाई में भी सुप्रीम कोर्ट ने राजोआना की मर्सी पिटीशन पर गृह मंत्रालय से जल्द फैसला लेने को कहा था।
बता दें कि बलवंत सिंह राजोआना लगभग 27 साल से जेल में बंद है और उसकी दया याचिका केंद्र सरकार के पास 12 साल से लंबित है। सुनवाई के दौरान राजोआना की तरफ से दलील दी गई थी कि बम ब्लास्ट में मुख्यमंत्री की मौत हो गई थी और इस मामले में जुलाई 2007 में मौत की सजा सुनाई गई। हाई कोर्ट ने 2010 में सजा बरकरार रखा था। 27 साल से जेल में हैं। 2012 से दया याचिका लंबित है। राजोआना की तरफ से वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था कि मौत की सजा के मामले में लंबे समय तक देरी करना मौलिक अधिकार का हनन है। उन्होंने दया याचिका पर फैसला होने तक पेरोल पर छोड़े जाने की भी मांग की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्तों ने खिलाया जहर – मौत : बेटा हुआ तो खुशी में दी पार्टी…जश्न में पिता को दोस्तों ने खिलाया जहर

मोगा ।। मोगा से हैरतअंगेज घटना सामने आई है. यहां घर में बेटे का जन्म हुआ तो पिता से उनके दोस्तों ने पार्टी मांगी, जिस पर पिता राजी हो गया। बताया जा रहा दोस्तों...
article-image
पंजाब

साइकलोथान में नौजवानों ने नागरिकों को चुनाव में भागीदारी निभाने के लिए किया प्रोत्साहित

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटाघर के विद्यार्थियों ने लिया साइकलोथान में हिस्सा होशियारपुर, 27 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल के निर्देशों पर वोटर सूचियों के विशेष संशोधन 2024...
article-image
पंजाब

विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की जानकारी होगी एकत्रित

चम्बा साथी ऐप एवं वेब पोर्टल को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाल न करने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

गढ़शंकर : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब और सी.पी. एफ. कर्मचारी यूनियन पंजाब के मिले-जुले आह्वान पर एन.पी.एस .पीड़ित कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल न करने के विरोध में बंगा चौक गढ़शंकर पर...
Translate »
error: Content is protected !!