फाइल अपलोड के दौरान आ रही दिक्कतों को लेकर नगर कौंसिल में आर्किटेक्ट्स के साथ बैठक : एटीपी ने दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने की तकनीकी जानकारी दी : नगर कौंसिल अध्यक्ष बंगड़ ने तालमेल से काम करने पर दिया जोर

by

गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष सोमनाथ बंगड़ की अगुवाई में शहर के आर्किटेक्ट्स के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर कौंसिल के ईओ मदन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन फाइल अपलोड करने के दौरान आर्किटेक्ट्स को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान निकालना था।

बैठक के दौरान एटीपी चरणजीत सिंह ने आर्किटेक्ट्स को बताया कि कई बार ऑनलाइन फाइल अपलोड करते समय दस्तावेज सही तरीके से स्कैन अथवा अपलोड नहीं होने के कारण रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं रहता। इससे दस्तावेजों की जांच और फाइल को आगे बढ़ाने में परेशानी होती है तथा संबंधित आवेदक को आपत्ति का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने आर्किटेक्ट्स को फाइल अपलोड करने की प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी जानकारी भी दी और कहा कि दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में स्पष्ट एवं सही तरीके से अपलोड किया जाए, ताकि बार-बार आपत्तियां लगाने की जरूरत न पड़े और फाइलों का निपटारा समय पर हो सके।

इस दौरान आर्किटेक्ट्स ने भी ऑनलाइन फाइल अपलोड करने से जुड़ी अपनी समस्याएं ईओ के समक्ष रखीं। ईओ ने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कई सवालों के मौके पर ही जवाब दिए। बैठक का माहौल सकारात्मक रहा और आर्किटेक्ट्स ने दी गई जानकारी से संतुष्टि जताई।

नगर कौंसिल अध्यक्ष सोमनाथ बंगड़ ने कहा कि आर्किटेक्ट्स, नगर कौंसिल और ईओ कार्यालय के बीच बेहतर तालमेल होना जरूरी है। यदि फाइल अपलोड करने से पहले संबंधित पक्ष आपस में संपर्क कर समस्या का समाधान कर लें तो फाइलों का निपटारा तेजी से किया जा सकता है।

इस अवसर पर ईओ मदन सिंह ने कहा कि लंबित फाइलों के बैकलॉग को भी जल्द से जल्द क्लियर किया जाएगा। उन्होंने आर्किटेक्ट्स से अपील की कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या आती है और कार्यालय से उसका समाधान नहीं हो रहा है तो वे सीधे उनके साथ संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में आर्किटेक्ट नरिंदर सिंह, लोकेश कुमार वालिया, मनजीत कौर, जतिंदर सिंह, बीटीसी आर्किटेक्ट राजा सहित अन्य आर्किटेक्ट्स मौजूद रहे। इस अवसर पर उत्तम सिंह जेई सहित नगर कौंसिल के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पाकिस्तान से गायब हो गई हिंदुस्तानी महिला, प्रकाश पर्व मनाने गई थी कपूरथला की सरबजीत कौर : जांच में खुला चौंकाने वाला राज

नई दिल्ली : पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए गई एक भारतीय महिला जत्थे से कहीं गायब हो गई।  महिला का नाम सरबजीत कौर है। 4 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी...
article-image
पंजाब

कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गांव अजनोहा में जागरुकता कैंप का आयोजन

होशियारपुर, 26 दिसंबर: पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल की ओर से पराली प्रबंधन अभियान संबंधी जिले के अलग-अलग ब्लाकों के गांवों में जागरुकता व प्रशिक्षण कैंपों व प्रर्दशनियों...
article-image
पंजाब

बीत कैमिसट एसोसिएशन की मीटिंग में सर्वसमिति से अजायब सिंह बोपाराय को चुना अध्यक्ष

गढ़शंकर। गढ़शंकर के ईलाका बीत की कैमिसट एसोसिएशन की मीटिंग डा. बलवीर सिंह शेरगिल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कैमिसटों को आ रही समस्याओं के बारे में विस्थार से चर्चा की गई सभी ने...
article-image
पंजाब

एस.एस.पी ने कोविड के इस मुश्किल दौर में बेहतरीन सेवाएं देने वाले 7 पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित

लोगों को कोविड-19 के खतरे से बचाने के  लिए 24 घंटे मुस्तैदी से काम रही है जिला पुलिस : नवजोत सिंह माहल कोविड के फैलाव को रोकने के लिए जिला वासियों को सहयोग जरुरी...
Translate »
error: Content is protected !!