फाजिल्का में पाकिस्तान से आया आरडीएक्स बरामद, ड्रोन के जरिए हुई थी डिलीवरी

by

पंजाब में पाकिस्तान से हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. गुरुवार को राज्य के फाजिल्का में बीएसएफ ने एक किलो आरडीएक्स (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया.

दरअसल, सीमा पर गश्त के दौरान बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन की गतिविधि देखी, जिसके बाद जवानों ने इलाके की छानबीन की तो एक बॉक्स में उन्हें आरडीएक्स मिला. बीएसएफ ने आरडीएक्स को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है अब मामले की जांच पंजाब पुलिस कर रही है. सीमा पार से अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जिनसे पाकिस्तान से पंजाब में ड्रग्स और हथियार भेजे जाते हैं. इसे देखते हुए बीएसएफ सीमा पर हमेशा सतर्क रहती है.

घटना पर जानकारी देते हुए बीएसएफ ने बताया कि बरामद किए गए कंसाइनमेंट में आरडीएक्स के साथ बैटरियां और टाइमर भी लगाए गए थे. इस बात की जांच चल रही है कि इसके पीछे क्या मकसद है. लेकिन सीमा पार से ऐसे तकनीक का प्रयोग होने से सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौतियां बढ़ रही हैं.

स्टेट स्पेशल सेल को जांच सौंपा :  जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के अबोहर सेक्टर के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके बहादुर के नजदीक ड्रोन की मूवमेंट देखी गई. बीएसएफ को इसका पता चलने पर उन्होंने इलाके की सर्च की और एक आईईडी बम बरामद किया.  बम एक टीन बॉक्स में मिला, जिसमें करीब एक किलो आरडीएक्स भरा हुआ था. इसके साथ बैटरियां और टाइमर भी फिट किए गए थे. बीएसएफ द्वारा इसकी बरामदगी के बाद इसे फाजिल्का के स्टेट स्पेशल सेल थाने को सौंप दिया गया है, जहां इस मामले की आगे जांच की जा रही है.

फाजिल्का में इससे पहले 2021 में भी एक ऐसी घटना सामने आई थी. उस समय यहां से टिफिन बम की सप्लाई की गई थी, जिसका उपयोग राज्य भर में विस्फोटों के लिए किया गया था. इसमें जलालाबाद और फिरोजपुर में घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें आरोपी व्यक्ति की भी मौत हो गई थी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मम्मी, पापा, मेरे नंबर कम आए – आपकी गलती नहीं.. मैं मोबाइल ज्यादा देखता था : सुसाइड नोट लिख कर 17 साल के स्टूडेंट ने 15वीं मंजिल से लगा दी छलांग , मौत

गुरुग्राम    :गुरुग्राम में 17 साल के स्टूडेंट ने बिल्डिंग की 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच मे सामने आया है कि मंगलवार को स्टूडेंट का CBSE बोर्ड का 12वीं का...
article-image
पंजाब

DEO सुखविंदर सिंह ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मोहनोवाल का किया दौरा

गढ़शंकर,  10 अक्तूबर: आज उप जिला शिक्षा अधिकारी (ऐली.) होशियारपुर सुखविंदर सिंह (स्टेट अवार्डी) ने सरकारी एलीमेंट्री स्कूल मोहनोवाल का दौरा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ब्लॉक प्राइमरी स्कूल गेम्स 2024-25 में सहयोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में सिख गुरुद्वारों और मंदिरों की सुरक्षा की रवनीत सिंह बिट्टू ने विदेश मंत्री से अपील की

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ने आज बांग्लादेश में धार्मिक स्थलों पर हमलों पर चिंता व्यक्त की और ढाका में स्थित सिख धार्मिक स्थलों और देश में हिंदू मंदिरों की...
पंजाब

मोरांवाली में चली गोलियां के मामले में पुलिस ने दोनों गुटों के घायलों के ब्यानों पर छे लोगो पर क्रास मामला दर्ज मौके से चार चले हुए कारतूसों के खोल और एक विना चला हुया कारतूस बरामद

गढ़शंकर। गांव मोरांवाली में दो गुटों में चली गोलियों के बाद दोनों पक्षों के ब्यान लेने के बाद क्रास मामला दर्ज कर लिया गया। हालांकि दोनों पक्षों के ब्यान के मुताविक एक दूसरे पर...
Translate »
error: Content is protected !!