फार्मा लैब केम एक्सपो उद्योगपतियों के उत्पाद प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच – हर्षवर्द्धन चौहान

by
रोहित भदसाली। बद्दी : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि फार्मा लैब केम एक्सपो उद्योगपतियों को उत्पाद, प्रौद्योगिकी और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। हर्षवर्द्धन चौहान आज बद्दी में फार्मा लेबकेम एक्सपो द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
May be an image of 5 people and text
हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि फार्मा लैब केम एक्सपो अपने बेहतर अनुभव के साथ उद्योगपति को नए बाजारों से परिचित कराने और विकास को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने उद्योगपतियों से हिमाचल प्रदेश में निवेश करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला ने देश में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई है। ज़िला का बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र हिमाचल का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र को एशिया के फार्मा हब के रूप में भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में एशिया की लगभग 35 प्रतिशत दवाओं का उत्पादन किया जा रहा है।
श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र ने खुद को एशिया के सबसे बड़े फार्मास्युटिकल हब के रूप में स्थापित किया है। यहां पर 900 से अधिक फार्मास्युटिकल कंपनियां हैैं। फार्मास्युटिकल कंपनियों में सिप्ला, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, कैडिला हेल्थकेयर, टोरेंट फार्मास्युटिकल्स, एबॉट लैबोरेटरीज, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स और मंजूश्री टेक्नोपैक जैसी बड़ी कंपनियां शामिल है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि विभागीय परियोजनाओं में हरित हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने के दृष्टिगत दृढ़ता से कार्य किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विकसित हिमाचल की अवधारणा को पूरा करने के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़िला में प्रस्तावित सभी औद्योगिक परियोजनाओं व ईकाइयों को अमलीजामा पहनाने के लिए त्वरित व आवश्यक कदम उठाएं ताकि ज़िला व प्रदेश में निवेश के साथ-साथ रोज़गार के अधिक से अधिक अवसर सृजित हो सके।May be an image of 2 people, dais and text
उद्योग मंत्री ने इससे पूर्व फार्मा लब कैंप एक्सपो के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ कर अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बावा हरदीप सिंह ने भी अपने विचार रखे।
इससे पूर्व फार्मा लेब केम के निदेशक अजीत कुमार शुक्ला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा एरोकलीन उद्योग के निदेशक अमरदीप ने धन्यवाद किया।
पुलिस अधीक्षक बद्दी इलमा अफ़रोज़, बद्दी उद्योग के उपनिदेशक योगेश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा उद्योगपति कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुनार की दुकान पर फायरिंग : माहिलपुर में एक सुनार की दुकान पर फायरिंग कर दो मोटरसाइकिल सवार युवक फरार

गढ़शंकर, 18 अक्टूबर : माहिलपुर शहर में उस समय दहशत फैल गई जब दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने जेजों रोड-शहीदां गुरुद्वारा रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और होशियारपुर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों में बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण के देने होंगे 300 रुपये : अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण करवाने के लिए दरों का निर्धारण कर दिया है। वीरवार को ऊर्जा विभाग ने घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं से ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव : डॉ. जनक राज

सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, क्षेत्र में उत्साह का माहौल एएम नाथ। चम्बा :  आज क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज लेकर मित्रों को घी पिला रहे मुख्यमंत्री, अविलंब जारी करें कर्मचारियों को डी.ए. और एरियर : जयराम ठाकुर

पेंशनरों और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा, विश्वासघाती और धोखेबाज है कांग्रेस सरकार चुनावों से पूर्व किये पक्की नौकरी के वादे और अब आउटसोर्स नौकरी की दे रहे सार्वजनिक मंचो से...
Translate »
error: Content is protected !!