फिरोजपुर में शरबत फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी…. मालिक-कर्मचारी फरार

by

फिरोजपुर  : फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने गांव रखड़ी स्थित एक शरबत बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फैक्ट्री में चीनी की जगह कथित तौर पर केमिकल का इस्तेमाल कर शरबत तैयार किया जा रहा था।

फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि टीम के पहुंचने पर फैक्ट्री का दरवाजा नहीं खोला गया। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया गया। जांच के दौरान फैक्ट्री में शरबत तैयार किया जा रहा था, लेकिन मौके पर चीनी की एक भी बोरी नहीं मिली।

अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री में कई ऐसे स्टिकर भी मिले, जिन पर लाइसेंस नंबर दर्ज नहीं था और वे किसी अन्य कंपनी के नाम के थे। इसके अलावा फैक्ट्री में साफ-सफाई की व्यवस्था भी खराब पाई गई।

मालिक के मौके से फरार होने के कारण विभाग की टीम फिलहाल सैंपल नहीं ले सकी। अधिकारी ने बताया कि मालिक के सामने आने के बाद नियमानुसार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

फूड सेफ्टी विभाग ने फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, गांव के सरपंच ने भी मामले को गंभीर बताते हुए पंचायत की ओर से फैक्ट्री बंद करवाने के लिए कार्रवाई करने की बात कही है।

अधिकारी ने आशंका जताई कि इस तरह तैयार किया गया शरबत लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से नुकसानदायक हो सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस 4 महीने तक नहीं बेचेगा पेट्रोल : इन देशों पर होगा सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली : रूस ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित करने वाला अहम फैसला लेते हुए 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल के निर्यात पर अस्थायी रोक लगाने की तैयारी की है। उप-प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब

पेंशन एसोसिएशन (पॉवरकाम) मंडल गढ़शंकर की मीटिंग में विभाग में रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई

गढ़शंकर।  पेंशन एसोसिएशन (पॉवरकाम) मंडल गढ़शंकर की मीटिंग में कश्मीरी लाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बिभिन्न वक्ताओं ने एक जनवरी, 2016 से स्केलों का बकाया जारी करने , डीए का 11 प्रतिशत बकाया...
article-image
पंजाब

रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित : मुफ्त मेडिकल कैंप में 50 मरीजों का चेकअप कर दी दवाइयां

गढ़शंकर : शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा संत गुरमेल सिंह ब्लड सेंटर के तकनीकी सहयोग से बाबा विश्वकर्मा मंदिर गढ़शंकर में शहीद श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर...
पंजाब , समाचार

पति ने ससुराल में पहुंच कर पत्नी सास ससुर पर तेजधार हथियार से हमला किया पत्नी की मौत सास ससुर गंभीर घायल

माहिलपुर : पति ने अपने ससुराल पुहंच कर पत्नी व सास सुसर पर तलवार के साथ हमला किया। जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई और सास ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए।...
Translate »
error: Content is protected !!