फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ द्वारा 7 जुलाई की कन्वैंशन की तैयारी में गेट मीटिंगें जारी

by

पुनीत महाजन : चण्डीगढ़ ।  फैड़रेशन ऑफ यूटी इम्पलाईज एण्ड वर्करज चण्डीगढ़ द्वारा 7 जुलाई 2026 की कन्वेंशन की तैयारी के संबंध में आज बागवानी बूथ सेक्टर 8 तथा बिजली दफ्तर सैक्टर 18 में गेट मीटिंगें की गई। गेट मीटिंगों को संबोधित करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, महासचिव हरकेश चंद, उपाध्यक्ष तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एम एम सुब्रमण्यम, यूटी पावर मैन यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सिद्धू, गुरमीत सिंह,वीरेंद्र सिंह,सुरजीत सिंह,हरजिंदर सिंह, अय्यपन,बलदेव सिंह आदि नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए 7 जुलाई 2026 को भकना भवन सेक्टर 29 में संयुक्त कर्मचारी मोर्चे के आहवान पर की जा रही कन्वेंशन में भारी गिनती में शामिल होने की अपील की। फेडरेशन के पदाधिकारीयों ने चंडीगढ़ प्रशासन तथा नगर निगम की अथॉरिटी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा की प्रशासन तथा निगम की नकारात्मक व कर्मचारी विरोधी कार्य शैली के कारण कर्मचारियों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है ।प्रशासन बातचीत कर मांगे हल करने की बजाय लगातार नकारात्मक रवैया अपना रहा है जिस कारण 10 साल पूरे कर चुके सभी डेलीवेज, कान्ट्रेक्ट कर्मचारियों को एकमुश्त पक्का करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को जैम पोर्टल की बजाय सीधे तौर पर प्रशासन या सरकारी केन्द्रित ऐजेन्सी के अधीन कर रिटायरमेंट तक नौकरी की सुरक्षा देने व बराबर काम बराबर वेतन के सिद्धान्त को लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, विभागों में खाली पड़ी प्रमोशन की पोस्टें शीघ्र भरने, रिटायर कर्मियों को तुरन्त रिटायरी बैनेफिट देने, क्रैच कर्मियों के बरखास्तगी व रिटायरमेंट आर्डर रद्द करने, बिजली विभाग से निजी कम्पनी में ट्रांसफर कर्मियोंको अन्य विभागों में समाहित करने, बागवानी विभाग की पार्को व ग्रीन बैल्टों को एम ओ यू के मार्फत निजी सोसाईटीज को देने का फैसला रद्द करने, आंगनवाडी क्रैच व मिडडे मील कर्मियों को डी सी रेट देने, वर्दियां, तेल साबुन, चिन्ड्रन अलाउन्स सी जी एच एस सुविधा लागू करने व ई एस आई व बोनस की लिमिट 50000 तक बढ़ाने आदि मांगे काफी लंबे समय से पेंडिंग लंबित पड़ी है । वक्ताओं ने सभी कर्मचारियों को 7 जुलाई 2026 की कन्वैंशन को कामयाब करने की अपील की।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

महिलाओ से पर्स झपटने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव डोंगरपुर के निकट स्कूटी सवार महिलाओ से दो बाइक सवार युवक पर्स छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के ब्यानों पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव भंमियां की...
article-image
पंजाब

25 लाख की ठगी : सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : सेक्टर-34 स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी के निदेशक के साथ 25 लाख की ठगी के मामले में सेक्टर 34 थाना पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नीमा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 जून को आयोजित होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त  ने निर्धारित एसओपी का पालन सुनिश्चित बनाने के  दिए निर्देश ,  पांच विभिन्न स्थानों में भारी भूस्खलन एवं  बाढ़  के आधार पर  होगें राहत एवं बचाव कार्य एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश...
article-image
पंजाब

शहीद- ए- आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट : खालसा स्कूल नवांशहर ने खालसा स्कूल बंगा को हराकर स्कूल स्तरीय फाइनल मैच जीता

ग्राम स्तरीय समुन्द्रा एवं धमाई की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। खेल समाज को स्वस्थ और खुशहाल बनाते : निमिषा मेहता गढ़शंकर : दिलप्रीत सिंह ढिलो की याद में 14वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट...
Translate »
error: Content is protected !!