फॉरवर्ड गियर की बजाय रिवर्स गियर में प्रदेश को चला रही है सरकार : हिमाचल और देश का मूड तय, ऐतिहासिक जनादेश से प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी – जयराम ठाकुर

by
14 महीनें से अपने विधायकों और मंत्रियों को ही खुश करने में लगी है सरकार
एएम नाथ। धर्मशाला :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपना एक चौथाई कार्यकाल पूरा कर चुकी लेकिन प्रदेश और प्रदेशवासियों का हित उनकी प्राथमिकता में कहीं नहीं है। सरकार सिर्फ़ अपने विधायकों और मंत्रियों को संतुष्ट करने में लगी है । जबकि प्रदेश के लोग सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण सड़कों पर उतर गये हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आम जन सरकार के विकास और सुविधाओं की बात यह सरकार कब करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के प्रदेश में पहली बार ऐसी  सरकार आई है जिसका विकास से कोई लेना देना नहीं है। यह सरकार प्रदेश को फ़ॉरवर्ड गियर के बजाय रिवर्स गियर में ले जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने क़र्ज़ लेने,विकास न करने के साथ-साथ प्रदेश के लोगों से झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपने पहले फ़ैसले से लेकर अब तक इस सरकार ने एक भी जनहित के काम नहीं किए हैं। आज 14 महीनें के कार्यकाल में कांग्रेस के पास लोगों को बताने के लिए एक भी काम नहीं हैं। जिसे बताकर प्रदेश के लोगों को कह सकें कि हमने भी कुछ किया है। सिर्फ़ पिछली सरकार को कोस कर कांग्रेस के लोग सरकार चलाना चाह रहे हैं। आज विपक्ष ही नहीं कांग्रेस के विधायक और महत्वपूर्ण पदाधिकारी सरकार की कार्यप्रणाली और नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। इस सरकार से न प्रदेश के लोग खुश हैं नहीं कांग्रेस के विधायक मंत्री और पार्टी के नेता और पदाधिकारी। ऐसे में कांग्रेस का क्या भविष्य हो सकता है। अपने ही नेताओं द्वारा सरकार पर सवाल उठाना सरकार के नाकामी की कहानी कहने के लिए काफ़ी है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूरे देश से मिल रहे अपार जनसमर्थन से यह साफ़ हो गया है कि देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रचंड बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय कर लिया है। इस बार देश के लोग प्रधानमंत्री को ऐतिहासिक जनमत के साथ विजयी बनाएँगे और इसमें हिमाचल प्रदेश के हर बूथ से बीजेपी को जीत मिलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल विजय दिवस पर ऊना वासियों का अमर बलिदानियों को सलाम : जिला स्तरीय कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित

रोहित जसवाल । ऊना, 26 जुलाई. कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एमसी ऊना के शहीद स्मारक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त जतिन लाल तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नैना देवी जी मंदिर में नववर्ष मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत किया विचार-विमर्श

एएम नाथ। बिलासपुर, 24 दिसम्बर: श्री नैना देवी जी मंदिर में नववर्ष मेले के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज वर्चुअल माध्यम से उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल फोटो गैलरी का शुभारंभ, उपायुक्त ने मिनी सचिवालय में किया : पूर्व विधायक रायजादा ने बताया कि स्थानीय लोगों सहित शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए हिमाचल फोटो गैलरी बेहद प्रेरणादायक

लोगों के अवलोकनार्थ हेतू आगामी सात दिनों तक रहेगी उपलब्ध ऊना, 13 सितम्बर – मिनी सचिवालय ऊना के सुगम केंद्र के समीप हिमाचल फोटो गैलरी आगामी 7 दिनों तक लोगों के अवलोकनार्थ हेतू उपलब्ध...
Translate »
error: Content is protected !!