फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू 20 अप्रैल तक रहेंगी निःशुल्क उपलब्ध – एसडीएम

by

ऊना, 5 अप्रैल – एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वा मोहन देव चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 44-ऊना सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटायुक्त मतदाता सूचियों को विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया जिसकी आर्हक तिथि 1 अप्रैल, 2023 होगी। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप निर्वाचक रजिस्ट्रकीरण नियम 1960 के तहत तैयार कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियां आम जनता के निरीक्षण के लिए एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय ऊना तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रतिनियुक्त अभिहित अधिकारी ने पास निरीक्षण निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि यदि पूर्वोक्त तिथि के संदर्भ में किसी नाम के समलित किए जाने के लिए कोई दावा या किसी नाम को समलित किए जाने वाले कोई आक्षेप हो तो वह 20 अप्रैल, 2023 को या इससे पूर्व प्रारूप् 6, 7 व 8 में से जो भी सामूचित हो उस पर दाखिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी पात्र नागरिक जो 1 जुलाई, 2023 या 1 अक्तूबर, 2023 आर्हता तिथि को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहा है वह निर्वाचक नामावली में अपना नाम समलित करवाने के लिए 20 अप्रैल, 2023 तक प्रारूप 6 पर अपना नाम समलित करने के लिए दावा प्रस्तुत कर सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारी प्राथमिकता पर कोर्ट लगाकर करें मामलों का निपटाराः डीसी

उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना: 6 सितंबरः उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को प्राथमिकता के आधार पर कोर्ट लगाकर मामलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के मामले में पकड़ा गया पुलिस कर्मी सस्पैंड

पालमपुर :  पुलिस द्वारा 12.22 ग्राम चिट्टे सहित पकड़े गए 7 आरोपियों में शामिल पुलिस कर्मी को पुलिस विभाग द्वारा सस्पैंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी सैकेंड आईआरबीएन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुबाथू-नयानगर मार्ग पर अब हल्के वाहनों तथा बसों की आवाजाही सुचारू कर दी जाएगी : DC मनमोहन शर्मा

सोलन: ज़िला सोलन के सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर सुबाथू-नयानगर के मध्य क्षतिग्रस्त मार्ग को आवश्यक आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने हरियाणा को 32-23 से करारी शिकस्त : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी बधाई

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की महिला कबड्डी टीम को गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।हरियाणा के साथ हुए फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने...
Translate »
error: Content is protected !!