फोरलेन निर्माण से मल्याणा एवं चम्याणा हिस्से में आ रही समस्याओं का होगा समाधान – अनुपम कश्यप

by
उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन
शिमला, 07 जून – जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग परमाणु-शिमला फोरलेन के मल्याणा एवं चम्याणा के मध्य निर्माण स्थल पर किये गए संयुक्त निरीक्षण की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
अनुपम कश्यप ने कहा कि फोरलेन निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे ताकि स्थानीय जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि मल्याणा के शुराला गांव का एक जल स्रोत डंपिंग साइट में आ रहा है जिसको बचाना अत्यंत आवश्यक है। इस सन्दर्भ में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रबंधन के अधिकारियों ने कहा कि जल स्त्रोत से 25 मीटर तक कोई भी डंपिंग नहीं की जाएगी ताकि जल स्त्रोत को किसी प्रकार की क्षति न हो। उपायुक्त ने कहा कि यदि आने वाले समय में जल स्त्रोत को किसी भी प्रकार की क्षति उत्पन्न होती है तो उस संदर्भ में गांव के लोगों को वैकल्पिक जल स्रोत एवं जल आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए विचार विमर्श किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को डंपिंग साइट स्थल पर मौके का मुआइना करने के निर्देश दिए तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
जिला दंडाधिकारी ने कहा कि फोरलेन निर्माण से मल्याणा तथा शनान के दो सम्पर्क मार्ग को भी क्षति पहुँच रही है जिसके लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाना अति आवश्यक है ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रबंधक इस विषय पर कहा कि यदि सड़क निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित सारी औपचारिकताएं पूरी की जाती है तो उस स्थिति में दोनों सड़कों का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रबंधन द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के चलते चम्याणा स्कूल भी क्षतिग्रस्त हो रहा है जिसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रबंधक द्वारा शिक्षा विभाग को 50 लाख रूपये की राशि जमा की जा चुकी है।
जिला दंडाधिकारी ने कंपनी के पदाधिकारी एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रबंधन के अधिकारीयों को निर्देश दिए की सड़क निर्माण के दौरान सभी चीजों का ध्यान रखना अति आवश्यक है ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण प्रबंधक (तकनीकी) अचल जिंदल, सहायक अभियंता योगेश वर्मा, उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला (ग्रामीण) कविता ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत मल्याणा हुकम चंद, गावर कंपनी से जितेंद्र सिंह, सिंगला से महेंद्र गर्ग सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली हुई महंगी : घरेलू उपभोक्ताओं को दूध सेस और अन्य को इसके अलावा पर्यावरण सेस भी देना होगा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में बिजली महंगी हो गई है। हिमाचल प्रदेश के 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को अब बिल में पर्यावरण और दूध संबंधी सेस भी देना होगा। इससे हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादित मक्की की खरीद 30 रुपए प्रति किलो और गेहूं की खरीद 40 रुपए प्रति किलो की दर से कर रही मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने लोहारघाट में उप-तहसील खोलने की घोषणा की रोहित जसवाल।  अर्की:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित सभी क्षेत्रों में जन-जन को गुणवत्तायुक्त सुविधाएं प्रदान करना वर्तमान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटपा अधिनियम 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंडी में जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्ती, दुकानों की नियमित जांच के दिए निर्देश एएम नाथ।  मंडी, 30 मई  :  सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक राज्य और जिला स्तर पर कार्यक्रम : जल संरक्षण के प्रति जन समुदाय की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण : महेन्द्रपाल गुर्जर

रोहित जसवाल। ऊना 3 दिसम्बर , भू-जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व को बढ़ावा देने के लिए एक माह तक चलने वाला वाटरशेड महोत्सव आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर पर यह महोत्सव...
Translate »
error: Content is protected !!