फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

by
प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को संरक्षण
प्रदेश में भाजपा को मिल रहा पूर्ण स्नेह, सहयोग और समर्थन, तीनों सीटें जीतेगी भाजपा
एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सुक्खू सरकार हिमाचल प्रदेश के लोगों को मिल रही फ्री बिजली को बंद करने की तैयारी कर रही है। पहले भी कई प्रकार के जतन किए गए जो कामयाब नहीं हो पाए लेकिन अब सरकार आयकर के दायरे में आने वाले लोगो से यह सुविधा वापस लेने की तैयारी कर चुकी है।  बहुत ही जल्दी ये मुद्दा कैबिनेट में भी आने वाला है। हिमाचल में सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने तरह तरह के झूठे वादे किये थे, झूठी गारंटियां दी थी। जिसमें एक गारंटी यह भी थी की प्रदेश वासियों को बिना किसी शर्त के 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। सरकार को बने डेढ़ साल से ज्यादा समय हो गया लेकिन इस गारंटी पर मुख्यमंत्री द्वारा एक बार भी बात नहीं की गई। उल्टा बिजली पानी के दाम बढ़ाए गए। सरकार ने कई बार तकनीकी रूप से हमारी सरकार द्वारा शुरू किए गए 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को बंद करने, लाभार्थियों की संख्या कम करने के प्रयास किये। जिसका भाजपा द्वारा कड़ा विरोध किया गया और सरकार अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई। लेकिन अब सुक्खू सरकार एक नया पैंतरा आजमाना चाह रही है जिसका भारतीय जनता पार्टी जमकर विरोध करेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय प्रदेश में मित्रों की सरकार चल रही है जिसका लक्ष्य सिर्फ मित्रों को लाभ पहुंचाना है। प्रदेश के लोगो की सुख सुविधाओं से सरकार को कोई लेना देना नहीं है। यह सरकार अपराधियों को भी खुला संरक्षण दे रही है जिसके कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था दोस्त हैं। आये दिन दिन दहाड़े गोलियां चल रही है, प्रदेश में माफिया सक्रिय है। बीते कल औद्योगिक नगरी बद्दी में फिर फिर गोलियां चली हैं। इस गोली कांड के पीछे भी वर्चस्व की बात सामने आ रही है। मुख्यमंत्री को इस बात का जब आप देना चाहिये की आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। औद्योगिक नगरी में इस तरह की गुंडा गर्दी और अराजकता अब कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस सरकार में आये दिन वर्चस्व के लिए खूनी खेल और गोलीबारी आम बात हो गयी है। क्या मुख्यमंत्री इसी व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रहे थे जहाँ कानून के बजाए माफिया का इकबाल बुलंद होता रहे। यही कारण है कि प्रदेश में उद्योगपति मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं और उद्योग पलायन कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में हो रहे तीनों उपचुनाव के जिम्मेदार मुख्यमंत्री स्वयं है। उनके द्वारा निर्दलीय विधायकों को सत्ता के दम पर प्रताड़ित करने, उनकी बातों को अनसुना करने,उनसे जबरिया समर्थन लेने के कारण यह हालात पैदा हुए हैं। लोकतंत्र में ताकत जनता के हाथ में होती है और लोकसभा के चुनाव में जनता ने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को संपूर्ण स्नेह, सहयोग और समर्थन दिया है। प्रदेश में सत्ता होने के बाद भी कांग्रेस 68 में से 61 सीटों पर चुनाव हार गयी। मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा हार गए। इस उप-चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी तीनों सीटों पर भारी मतों से चुनाव जीतेगी। यह जीत कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वस्पर्शी बजट : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लिए ईको-टूरिज्म और अधोसंरचना विकास की दिखी नई राह पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला पार्टी कार्यालय में सुना सीधा प्रसारण बजट में अधोसंरचना विकास पर ज्यादा बल, प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाग़ीपुल में मशीनें बढ़ाए तेज करे तलाशी अभियान : जयराम ठाकुर

प्रभावी के बजाय प्रभावितों को मिले आपदा रहता के तहत सहयोग बंज़ार के सोज़ा में माँ के नाम लगाया जयराम ठाकुर ने बूटा एएम नाथ। कुल्लू : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आनी विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा माफिया तांडव मचा रहा, किसके संरक्षण में फल फूल रहा है नशा -प्रदेश में नशा बेकाबू, आए दिन नशे के ओवर डोज से मौतें, सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर

एक हफ्ते में नशे के ओवरडोज से तीन मौतें, किंगपिन पुलिस की पहुंच से दूर फेमस होने के लिए कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलते हैं एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 करोड़ से बनेगी अरलू-किटपल सड़क, जल्द करेंगे शिलान्यासः वीरेंद्र कंवर

वीरेंद्र कंवर ने किया करौड़, अरलू कुंदों, अरलू, भरमौत, चकसर दगड़ू, मजियानी, लवांकड तथा रीबाड़ में की संपर्क से समर्थन यात्रा ऊना, 2 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!