बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का सांसद मनीष तिवारी ने किया दौरा : कांग्रेस की सरकारों में हुआ देश व राज्य का सर्वपक्षीय विकास – सांसद मनीष तिवारी

by
बंगा, 6 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों बज्जों, महमूदपुर और सरहाल काजियां का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उनके हल हेतु उचित कदम उठाने का भरोसा भी दिया। सांसद तिवारी ने तीनों गांवों के विकास हेतु कुल 8 लाख रुपए की ग्रांट सौंपी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास को तवज्जो दी है और पार्टी की सरकारों के दौरान ही देश व राज्य का सर्वपक्षीय विकास हुआ है। उन्होंने खुलासा किया कि राज्य में कांग्रेस की पिछली सरकार के दौरान बंगा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य हुए थे। इसी तरह बहराम से मुकंदपुर तक 10.9 किलोमीटर की सड़क के लिए कांग्रेस सरकार ने ही 4.57 करोड़ रुपए जारी किए थे, जो आज लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रही है।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस खोखले दावे नहीं करती, बल्कि पार्टी ने हमेशा से विकास की राजनीति की है। इसी तरह वह अपने संसदीय कोटे से लगातार लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु फंड जारी कर रहे हैं, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
जहां अन्य के अलावा, जिला योजना बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह पल्लीझिक्की, ब्लॉक प्रधान राम दास, कमलजीत बंगा, हरभजन सिंह भरौली, रघबीर बिल्ला, कलवरन सिंह ब्लॉक प्रधान, सोखी राम बज्जों, गुरदयाल सिंह सरपंच, टेक चंद पूर्व सरपंच, राम लाल पूर्व सरपंच, हेड मास्टर संदीप कुमार दत्ता, सरपंच राम लाल, पंच सरदारा सिंह, नंबरदार हरप्रीत सिंह, पंच सेवा सिंह, पंच राम रतन, नंबरदार कश्मीर लाल, पंच पलविंदर सिंह ढिल्लों, डॉ शादी लाल, सुरेंद्र कुमार चड्ढा, लखविंदर साबी सरपंच, गुरप्रीत सिंह पंच, पूजा रानी पंच भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव: जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार : डीसी हिमांशु जैन

लुधियाना/दलजीत अजनोहा ;लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में 19 जून 2025 को होने वाले उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन (IAS) ने वरिष्ठ पत्रकार...
article-image
पंजाब

जालंधर की युवती ने खरड़ में की आत्महत्या : परिवार ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप; पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा नहीं किया अंतिम संस्कार 

एएम नाथ।  जालंधर : जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली एक युवती द्वारा खरड़ में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार ने जालंधर निवासी युवक युवराज पर...
article-image
पंजाब

पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए पेंशनर अदालत आयोजित : 15 शिकायतों में से 10 का मौके पर ही किया निपटारा

होशियारपुर, 21 नवंबर :   जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के अशोक चक्र हाल में आज ऑडिट दिवस के संबंध में एस.डी.एम. होशियारपुर संजीव शर्मा की अध्यक्षता में पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल बाठ से मारपीट मामला : हाई कोर्ट सख्त, IPS अधिकारी को किया तलब

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम के प्रमुख आईपीएस अधिकारी को तलब करते हुए बुधवार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश दिए...
Translate »
error: Content is protected !!