बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों विकास हेतु साढ़े 12 लाख रुपए की ग्रांट सौंपी : सिर्फ खोखले दावों से नहीं होता विकास: सांसद मनीष तिवारी

by
बंगा, 24 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि विकास जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को जानकर, उनका हल करने से होता है, ना कि सिर्फ खोखले दावे करने के साथ। सांसद तिवारी बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों घटारों और डींगरियां में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने घटारों, डींगरियां, थांदीयां और चेता गांवों में अलग-अलग विकास कार्यों हेतु अपने संसदीय कोटे से जारी कुल साढ़े 12 लाख रुपए की ग्रांट इलाका निवासियों को सौंपी।
सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास की पक्षधर रही है और राज्य में पार्टी की पिछली सरकार के दौरान विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास कार्य किए गए थे। सांसद ने कहा कि विकास जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को जानकर, उनका हल करने के साथ होता है। इस क्रम में, वह लोकसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास करते हैं।
इस दौरान सांसद तिवारी ने महंगाई की समस्या को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आटा, दाल, चीनी, रसोई गैस सहित हर जरूरी चीजों के दाम बीते साढ़े 9 सालों में कई गुणा बढ़ चुके हैं और इससे लोगों के घरों का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। इस दिशा में सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।
जहां अन्य के अलावा, तरलोचन सिंह सूंड पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष जिला योजना बोर्ड नवांशहर सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, कमलजीत बंगा जिला परिषद मेंबर, हुसन लाल घुम्मन सीनियर कांग्रेसी नेता, भजन सिंह भरौली, रघुबीर सिंह बिल्ला, बलबीर बैंस एनआरआई, तीर्था रानी सरपंच, रणजीत कौर सरपंच, रूप लाल सरपंच, बलबीर सिंह समिति मेंबर, सुखविंदर सिंह नंबरदार, कृष्णा देवी पंच, देस राज पंच, गुरपाल कौर पंच, सोहन राम पांच, जसविंदर कौर पंच, चरणजीत राम, लखविंदर सिंह पूर्व सरपंच, राज कुमार, लैंबड़ राम समिति मेंबर भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘गंगा बिहार से बंगाल जाती है… पीएम मोदी ने दिल्ली से कह दी ऐसी बात, जिस पर ममता की बढ़ जाएगी टेंशन

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वॉर्टर से अगला टारगेट सेट कर दिया है. यानी अब बीजेपी का अगला मिशन है बंगाल. पीएम मोदी ने शुक्रवार को...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जागरूक करने डोडरा क्वार पहुंचे राज्यपाल

एएम नाथ। शिमला :  नशे के खिलाफ अपने अभियान को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाने के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार सायं शिमला जिला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार का दौरा किया। वह...
article-image
पंजाब

पंजाब में बदलते मौसम को लेकर बदला स्कूलों का समय

राज्य में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 1 नवंबर से पंजाब के सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय में बदलाव...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर/हेल्पर 9 जुलाई को देशभर सामूहिक हड़ताल कर करेंगी रोष प्रदर्शन : देश में कुपोषण लगातार बढ़ रहा, औसत लंबाई की दर कमी आ रही और महिलाएं और किशोर बड़ी संख्या में एनीमिया से पीड़ित हो रहे – लखविंदर कौर

नवांशहर। आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण व्यायाम ट्रैक एप्लीकेशन को सुचारू रूप से लागू करवाने, आंगनवाड़ी केंद्रों में लैपटॉप/टैबलेट और वाईफाई कनेक्शन उपलब्ध करवाने तथा फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और ईकेवाईसी जैसी अनावश्यक शर्तों पर...
Translate »
error: Content is protected !!