बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

by

जालंधर। फिल्लौर के पंडेरा मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मंगलवार रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पीड़ित मकान मालिक पूनम नैयर ने बताया कि जब परिवार घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले।

परिवार के अनुसार, चोरी के कारण उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि फिल्लौर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घरों में सेंधमारी के अलावा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से भी लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24 लाख 30 हजार रुपये की ठगी, कनाडा भेजने के नाम पर: ट्रेवल एजेंट फरार, मामला दर्ज

रायकोट :  गांव टूसा के एक युवक को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में रायकोट के अंतर्गत कस्बा सुधार की...
article-image
पंजाब

सम्पूर्ण मानवता के मसीहा और प्यार की मूरत- बाबा हरदेव सिंह

दलजीत अजनोहा । होशियारपुर : बाबा हरदेव सिंह जी प्यार की मूरत थे। समस्त मानव कल्याण के लिए समर्पित और शांति से भरे विश्व की परिकल्पना को साकार करने वाले निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

28 फरवरी से दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरेन रिजिजू

स्टेडियम तीसा और इंडोर स्टेडियम सलूणी की रखेंगे आधारशिला एएम नाथ। चंबा : संसदीय और अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी से 1 मार्च तक दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता...
article-image
पंजाब

प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह को पर्थ ऑस्ट्रेलिया विश्व कबड्डी कप के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : तीसरा विश्व कबड्डी कप 26/04/2025 को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में ग्लेडिएटर क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें छह देशों की शीर्ष स्तरीय लड़कों की टीमें भाग ले रही हैं। लायलपुर...
Translate »
error: Content is protected !!