बकरी चराने गए व्यक्ति पर पिकअप सवार बदमाशों ने किया हमला, मौत : आरोपी बकरियां पिकअप में भरकर फरार

by

4-5 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, 

मोगा। बाघापुराना थाना क्षेत्र के गांव हरिए वाला में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के पास बकरियां चरा रहे 42 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पर पिकअप सवार 4-5 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गुरप्रीत सिंह को परिजन इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बकरियां पिकअप में भरकर फरार हुए आरोपी

जानकारी के अनुसार, गांव हरिए वाला निवासी गुरप्रीत सिंह पुत्र बहादुर सिंह रोजाना की तरह गुरुवार शाम करीब 5 बजे गांव के पास बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान पिकअप में सवार 4-5 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोपियों ने गुरप्रीत सिंह पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर चोटें लगने के बाद गुरप्रीत सिंह जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी बकरियों को पिकअप में लादकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। गुरप्रीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल, फरीदकोट ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान तथा वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्राइवर से राष्‍ट्रपति बने मादुरो का सफर : दफ्तर में सत्‍य साईं की तस्‍वीर, बाबा की मृत्‍यु पर वेनेजुएला में शोक

नई दिल्‍ली. शनिवार की सुबह जब काराकास के आसमान में बारूद की गंध घुली तो वेनेजुएला के लोगों को पता चला कि अमेरिकी सेना उनके राष्‍ट्रपति निकोलस मदुरो को उठाकर साथ ले गई है....
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्मी से बचाव के लिए  एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार ने की एडवाइजरी की जारी  : दोपहर 12 से 4 बजे तक बिना जरूरत घर से बाहर न निकले,  गर्मी की लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं

गढ़शंकर।  गर्मी का मौसम शुरू होने पर सीएचसी बीनेवाल के एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार द्वारा लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी  करते हुए कहा कि दोपहर 12 से 4 बजे तक...
article-image
पंजाब

सी.एम की योगशाला : होशियारपुर में विभिन्न स्थानों पर लगाई जा रही

होशियारपुर, 30 दिसंबर: सी.एम. दी योगशाला के अंतर्गत सुपरवाइजर माधवी व योग प्रशिक्षक योगाचार्य तुलसी राम साहू द्वारा न्यू आदर्श नगर पार्क में सुबह 6.10 से 7.10 तक एवं शाम 4.15 से 5.15 बजे...
article-image
पंजाब

महिला के ठहरने से ₹1 लाख ट्रांसफर तक… पन्नू ने सुखबीर, हरसिमरत, मजीठिया और धामी से मांगे जवाब

चंडीगढ़, 30 सितंबर। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के जनरल सेक्रेटरी एवं मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने श्री आनंदपुर साहिब स्थित एसजीपीसी सराय में बहरीन की एक महिला के ठहरने को लेकर शिरोमणि अकाली...
Translate »
error: Content is protected !!