बकरीयां चरा रहे दो लोगों की करंट लगने से हो गई मौत

by

गढ़शंकर, 22 अगस्त : गढ़शंकर के गोलीयां गांव के पास खेतों में बकरियां चरा रहे दो व्यक्तियों व दो बकरियों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों मृतक बड़ेसरों गांव के बताये जा रहे हैं, हादसे के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि सावदीन उर्फ ​​माटू पुत्र गुरमत अली उम्र 38 वर्ष और शरीफ मोहम्मद पुत्र अल्लाह बख्श उम्र 75 वर्ष बड़ेसर निवासी बकरीयां चराने का काम करते हैं और बुधवार को वे रोजाना की तरह बकरियां चरा रहे थे, जब वे गोलीयां गांव के पास बकरियां चरा रहे थे तो करंट लगने से दोनों की मौत हो गई और थे और करंट की चपेट में आने से दो बकरियों की भी मौत हो गयी।लोगों ने बताया कि आवारा जानवरों से फसल को बचाने के लिए किसी ने अपने खेतों में लोहे के तार से विद्युतीकरण किया था जिसके कारण यह घटना घटी। इस संबंध में एडिशनल एसएचओ गढ़शंकर हरीश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस गांव गई थी लेकिन मृतक के परिजनों का कहना था कि वे कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बरसात प्रभावित परिवारों को विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने बांटी राहत सामग्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बरसात से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज गांव छावनी कलां का दौरा किया और जरूरतमंद परिवारों में राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने...
article-image
पंजाब

जल संरक्षण क्रांति लाने के लिए सैनिक दे सकते हैं बड़ा योगदान : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बी.एस.एफ. कैम्प खड़कां में जल संरक्षण विषय पर खन्ना ने आयोजित किया जागरूकता सेमिनार होशियारपुर 5 अप्रैल () पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर-नंगल रोड पर सुवह से खड़े ओवरलोडिड टिप्परों के कारण कई घंटे लगा रहा जाम : देर शाम तक पुलिस ने नही की कोई कारवाई

गढ़शंकर l गढ़शंकर-नंगल सड़क पर  रेत, बजरी व मिट्टी से भरे करीब पांच सौ ओवरलोड टिप्परों के चालकों द्वारा पंडोरी बीत से लेकर गढ़शंकर शहर तक सड़क के दोनों और सुवह से ही सड़क...
article-image
पंजाब

262 ग्राम हेरोईन : एक काबू

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 262 ग्राम हेरोईन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम...
Translate »
error: Content is protected !!