बच्ची को लगी गोली -अचानक सिर से बहने लगा खून… पतंगबाजी देख रही थी मासूम मां के साथ घर की छत पर

by
लुधियाना :   गोली चलने से एक बच्ची घायल हो गई। दरअसल लोहड़ी की मस्ती में चारों तरफ डीजे बजे रहे थे। जगह-जगह ऊंची आवाज के गानों के बीच हुल्लड़बाजों की भी मौज रही। इसी दौरान न्यू माधोपुरी इलाके में छत पर पतंग देख रही 11 साल की बच्ची आशियाना के सिर में अचानक आकर हवाई फायर की गोली लगी।
मां ने जब सिर से खून निकला देखा तो तुरंत नजदीक के क्लीनिक में ले गई। वहां पर डॉक्टर ने सिर में से गोली निकाल दी। बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। परिवार के सदस्यों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आसपास के इलाकों में कुछ घरों में भी छानबीन की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे है। बच्ची के पिता नासिर आलम के अनुसार बच्ची अपनी मां के साथ घर की छत पर पतंगबाजी देखने के लिए गई थी। जब वह छत पर गिरी पतंग उठाने लगी को कोई नुकीली वस्तु आकर उसके सिर में लगी। खून निकलने पर उसकी मां ने सिर में देखा और उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गई। गोली को जांच के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सिविल अस्पताल में बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है।
एसीपी दविंदर चौधरी का कहना है कि पुलिस की टीम ने इलाके को खंगाला है। इसक अलावा लोगों से पूछताछ भी की है। लेकिन अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार अब पुलिस इलाके में अपराधिक रिकार्ड वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी भी चैक किए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पचार गिरोह के 12 सदस्य गिरफ्तार : भारी मात्रा में हथियार और हेरोईन बरामद

अबोहर :  पुलिस को कल देर शाम उस समय बडी सफलता हाथ लगी जब पुलिस टीम ने एक सैलून में छापेमारी करते हुए वहां से 12 लोगों को अवैध हथियारों, जिंदा कारतूस व 100...
article-image
पंजाब

जेएनवीएसटी 2026-27 की परीक्षा में सभी योग्य विद्यार्थी करवाएं पंजीकरण : जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा के सफल संचालन के लिए हुई बैठक

होशियारपुर, 12 जूनः जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) सत्र 2026-27 के सफल संचालन पर विचार-विमर्श और रणनीति बनाने के लिए आज जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अऱोड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक की...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी- डिप्टी स्पीकर रौड़ी 

गढ़शंकर, 28 दिसंबर: मुख्यमंत्री सरदार भगवान सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करने के लिए वचनबद्ध है और पंजाब सरकार गांवों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं……मैं किसान कौम से हूं, मैं ना तो डरने वाला हूं ओर ना ही झूकने वाला हूं…. सत्यपाल मलिक का अस्पताल से नया संदेश !!

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें फिर से आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस बात की जानकारी मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये...
Translate »
error: Content is protected !!