बच्चे को वापस लेने के लिए थाने में दी अर्जी : चिट्टे के लिए बेच दिया बच्चा, ढाई महीने बाद जाग गई ममता

by

मानसा  :  बुढलाडा निवासी एक दंपती ने ढाई माह पहले अपने छह महीने के बच्चे को बेच दिया था। अब दंपती ने अपना बच्चा वापस लेने के लिए पुलिस के पास अर्जी लगाई है। ढाई महीने बाद मां की ममता जागी और पछतावा होने पर दंपती ने अपने बच्चे को वापस लेने के लिए बरेटा थाने में अर्जी दी है।

उधर बच्चा लेने वाले दंपती ने कहा कि उन्होंने बच्चा खरीदा नहीं है बल्कि पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद लिया है। उनके पास इसके पूरे दस्तावेज हैं। उन्होंने बच्चे के बदले पैसा देने की बात से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बरेटा थाने और मानसा के सीआईए स्टाफ ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव अकबरपुर खुडाल के संदीप सिंह और गुरमन कौर चिट्टे के आदी हैं। दंपती ने बताया कि उन्हें रतिया के किसी व्यक्ति ने बच्चे को पांच लाख रुपये में बेचने का ऑफर दिया था। दोनों बुढलाडा के एक कबाड़ी के पास आते-जाते थे, जिसने उनकी हालत देखकर बच्चा खरीदने की पेशकश की। दोनों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए बच्चे को एक लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब ट्रक के ऊपर लिख के आएगा कि वजन कितना डाला हुआ – नितिन गडकरी ने संसद में बताया

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए एक नया सिस्टम विकसित किया है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद ट्रक पर लिखकर आएगा कि उसमें वजन कितना डाला हुआ...
article-image
पंजाब

पंजाब के 130 छात्र कनाडा की यूनिवर्सिटी ने IT के एक विषय में फेल किए : स्टूडेंट्स ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

अल्गोमा (कनाडा ) : कनाडा के अल्गोमा विश्वविद्यालय में इस समय तनाव का माहौल है। क्योंकि यूनिवर्सिटी द्वारा फेल किए गए छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना प्रदर्शन कनाडा...
article-image
पंजाब

Just as rats leap from

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 26 : Shiromani Akali Dal’s district urban president and senior vice-president Jatinder Singh Lali Bajwa was specially honoured by Jagtar Singh, circle president, and Iqbal Singh Gopi. Party leaders and workers attended...
Translate »
error: Content is protected !!