बच्चों में मंप्स रोग के प्रति ऐहतियात बरतें

by
हमीरपुर 27 जनवरी। जिला मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों के नन्हें विद्यार्थियों में मंप्स रोग के फैलने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विशेष ऐहतियात बरतने की अपील की है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि हमीरपुर शहर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के 32 बच्चों में मंप्स रोग का पता चला है। इस रोग को गलसुआ भी कहा जाता है और यह सामान्यतः छोटे बच्चों में तेजी से फैलने वाला अत्यधिक संक्रामक रोग है।
डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि यह रोग मुंह के अंदर लार ग्रंथियों को प्रभावित करता है। इन लार ग्रंथियों के संक्रमण के परिणामस्वरूप शरीर में थकावट, मांसपेशियों में दर्द, भूख में कमी, सरदर्द, बुखार और चबाने में दर्द जैसे लक्षण सामने आते हैं। यह रोग 7 से 10 दिन की अवधि में स्वयं ठीक हो जाता है, लेकिन लापरवाही के कारण गंभीर रूप भी धारण कर सकता है। अतः इस रोग का पता चलते ही रोगग्रस्त बच्चे को 5 दिनों तक घर में ही आईसोलेट करें, हाथों को बार-बार धोते रहें, भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें, मास्क का प्रयोग करें और स्वयं उपचार करने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्र की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित : संजय अवस्थी

बेहरतरीन प्रदर्शनी लगाने वाले किसानों व बागवानों को किया सम्मानित अर्की  :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों व बागवानों की आर्थिक को मज़बूत करने व उन्हें उनके उत्पादों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दलेंई में इशांत भारद्वाज के भजनों में जमकर झूमे लोग, भावना जरयाल ने भी खूब नचाये लोग : काकु राम ठाकुर ने स्थापित की मां भद्रकाली की मूर्ती

चम्बा/साहो, 28 नवंबर : साहो क्षेत्र की ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव दलेंई में स्थित मां भद्रकाली के मंदिर में अष्टधातु से बनी भव्य मूर्ती की स्थापना की गई । इस मूर्ति की स्थापना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं : घबराने की जरूरत नहीं, संभव है इलाज- CMO डॉ.एन.के. भारद्वाज

मंडी, 27 सितंबर। स्क्रब टाइफस बुखार का इलाज आसानी से संभव है। इससे किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलने वाला रोग है और समय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू बोले- ‘आपदा प्रबंधन एक्ट लागू होने से चुनाव संभव नहीं’ : आपदा प्रबंधन एक्ट हटेगा, वैसे ही पंचायत चुनाव करवा दिए जाएंगे

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पंचायत चुनावों को लेकर गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तल्खी देखने को मिली। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनाव स्थगित करने का कारण...
Translate »
error: Content is protected !!