बजट पर चर्चा कार्यक्रम का जिला ऊना में एलईडी के माध्यम से 5 स्थानों पर होगा लाइव प्रसारणः डीसी

by

वर्चुअल माध्यम से बजट पर चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, 11 बजे शुरू होगा कार्यक्रम
ऊना 5 मार्च: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर रविवार को बजट 2022-23 पर आम लोगों के साथ चर्चा करेंगे, जिसका ऊना जिला के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच स्थानों पर एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी बीडीओ कार्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि बंगाणा पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा, जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर शामिल होंगे। जबकि ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत लाइव प्रसारण जिला परिषद हॉल में किया जाएगा, जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त चिंतपूर्णी विधानसभा के अंतर्गत बीडीओ कार्यालय स्थित पंचायत समिति हॉल में लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें विधायक बलबीर चौधरी मौजूद होंगे। वहीं गगरेट विस क्षेत्र के तहत बजट पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उमेद पैलेस गगरेट में किया जाएगा, जिसमें गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर उपस्थित रहेंगे। डीसी राघव शर्मा ने कहा कि हरोली विस के तहत लाइव प्रसारण मिनी सचिवालय हरोली में किया जाएगा, जिसमें एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का प्रसारण प्रातः 11 बजे से होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हेड कांस्टेबल जसवीर लापता नहीं हुआ था बल्कि वह छुपा हुआ था : मारपीट के मामले की जांच का जिम्मा भी अब सीआईडी को दी गई सौंप – डीआईजी डॉ. डीके चौधरी

एएम नाथ। सिरमौर :  सिरमौर पुलिस के हेड कांस्टेबल जसवीर के मिल जाने के बाद अब कई तरह के खुलासे हो रहे है। सीआईडी क्राइम के डीआईजी डॉ. डीके चौधरी ने पत्रकारवार्ता में बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवंबर से पहले HRTC बेड़े में शामिल होंगी 350 नई बसें, परिवहन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती : सुरजीत

सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, तीन वर्षों में 1000 नई बसें शामिल करने के लक्ष्य को मिलेगी रफ्तार कहा, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों तक बेहतर होगी बस सेवा, HRTC होगा और आधुनिक एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को दिया निर्देश

जालंधर- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का पंजाब पुलिस को निर्देश दिया है। कुल्हड़ पिज्जा कपल ने निहंगों से मिली धमकी के बाद कोर्ट में याचिका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय सायर महोत्सव 16, 17 व 18 सितम्बर को होगा आयोजित – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :   अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की उपमण्डल का ऐतिहासिक राज्य स्तरीय सायर महोत्सव का आयोजन 16, 17 व 18 सितम्बर, 2025 को अर्की के चौगान मैदान में...
Translate »
error: Content is protected !!