सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम आद्यंत में बतौर मुख्यातिथि शिकरत करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : बजट सत्र में पूरी मजबूती के साथ करेंगे सरकार की गलत निर्णयों का विरोध, एक साल में ही हो गई कांग्रेस सरकार की दुर्दशा : जयराम ठाकुर

by
क़तर में फांसी की सज़ा पाए पूर्व नौसैनिकों की रिहाई दुनिया में प्रधानमंत्री की बढ़ती स्वीकार्यता का परिणाम
देश मोदी के नेतृत्व में आज बनने जा रहा है विश्वगुरू, विश्व मानचित्र पर मिली नई पहचान
एएम नाथ। मंडी :
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल में ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार की दुर्दशा हो गई है। आज प्रदेश में विकास के सभी काम ठप्प पड़े हैं और कर्मचारियों को वेतन के लिए सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 14 महीने में 14 हजार करोड़ का ऋण ले लिया और अगले महीने कर्मचारियों को पगार देने के लिए इनके कोष में पैसा नहीं है। मंडी में सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम आद्यंत में बतौर मुख्यातिथि शिकरत करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अभी जो बजट सत्र शुरू होने जा रहा है उसके लिए विपक्ष पूरी तरह से तैयार है और पूरी मजबूती के साथ सदन में प्रदेश सरकार के गलत निर्णयों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएंगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क़तर में फांसी की सज़ा पाए पूर्व नौसैनिकों की सज़ा को माफ़ कर दिया गया। सभी पूर्व नौसैनिक भारत आ गये हैं। सभी नौसैनिकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के निजी प्रयासों से हमारा जीवन बच पाया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि क़तर द्वारा पूर्व नौसैनिकों की रिहाई दुनिया में भारत के बढ़ते बढ़ते प्रभावों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेता के रूप में स्वीकार्यता का ही परिणाम है।
 जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार में दम है इसलिए पूर्व की यूपीए सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया। पूर्व सरकार के समय में देश की जो बदहाली हुई थी उसका सारा कच्चा चिट्ठा देश के समक्ष रखा है। आज देश को मोदी जी ने कुशल नेतृत्व देकर बदहाली के दौर से बाहर निकाला है। देश विश्वगुरू बनने की राह पर अग्रसर है और विश्व मानचित्र पर देश को एक अलग पहचान मिली है। आज देश यह अनुभव कर रहा है कि मोदी जी का यह नेतृत्व इसी तरह से निरंतर मिलता रहे ताकि देश पूरी दुनिया में एक नई ताकत बनकर उभरे।
 सराज छात्र कल्याण संघ के वार्षिक कार्यक्रम में सराज क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवाओं और युवतियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और अपने क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक को प्रस्तुत करने का प्रयास किया। सराज की पारंपरिक फागली को उन्होंने मंच पर दिखाया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जयराम ठाकुर ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में भरमौर के विधायक डॉ जनकराज, विशिष्ट अतिथि सूरजमनी, स्थानीय पार्षद सोमेश उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनीश कपूर, सराज भाजपा नेता टेक सिंह, सराज छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष चमन मेहता सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

31 मई को प्रातः 11 बजे समस्त कार्यालयों में दिलाई जाएगी मतदाता शपथ – DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  :  ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के दिशा निर्देशानुसार 31 मई, 2024 को प्रातः 11 बजे ज़िला में स्थित सरकारी,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक को आग लगी : केबिन में सौ रहा ड्राइवर जिंदा जला

लुधियाना : खन्ना के निकट नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रक में आग लगने से केबिन में सो रहा ड्राइवर जिंदा जल गया। मृतक ड्राइवर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पद की लालसा नहीं, संगठन के लिए समर्पित रहूंगी : प्रतिभा सिंह

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्होंने हमेशा संगठन के हित में मजबूती से कार्य किया है और आगे भी पूरी निष्ठा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10.14 चिटा सहित अमृतसर का व्यक्ति चम्बा में गिरफ्तार 

एएम नाथ। चंबा :  पुलिस थाना सदर चंबा की टीम ने पिछली रात परेल पुल के पास अमृतसर निवासी एक व्यक्ति के पास 10.14 ग्राम चिटा बरामद किया है। व्यक्ति की पहचान चंदन पुत्र...
Translate »
error: Content is protected !!