बड़ी खबर : जानिए पंजाब कैबिनेट की बैठक में क्या हुए अहम फैसले

by

चंडीगढ़: 28 जुलाई : पंजाब कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक के उपरांत सीएम भगवंत मान ने बातचीत करते हुए कहा कि इस बैठक में पंजाब के लोगों के लिए लोकपक्षीय फैसले लिए गए हैं। मान ने बताया कि 1 अक्तूबर से धान की खरीद शुरु की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल को नष्ट नहीं होने दिया जाएगा तथा किसानों को मंडियों में परेशान नहीं होना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व तथा सजाएं पूरी कर चुके 100 कैदियों को रिहा किया जाएगा। इसी प्रकार जो बीबीयां 50 प्रतिशत से अधिक सजा भुगत चुकी हैं अथवा दिव्यांग हैं, को भी 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा।
कम कीमत पर हुई मुंगी की खरीद को लेकर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ऐसे किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पराली को लेकर भी कैबिनेट ने अहम फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि पराली न जलाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 2500 रुपये दिए जाएंगे, जिसकी प्राथमिकता केंद्र सरकार को भेज दी गई है। जिसमें 500-500 रुपये मान सरकार तथा केजरीवाल सरकार द्वारा डाले जाएंगे तथा 1500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा दिया जाएगा। अस्थाई मुलाजिमों को पक्का करने संबंधी भी बैठक में विचार विमर्श किया गया परंतु पिछली सरकारों द्वारा बनाए गए एक्ट के चलते इसमें देरी बताई गई। जिसमें फेरबदल करने की अपील की बात सीएम द्वारा कही गई। मान ने कहा कि पंजाब सरकार अस्थाई मुलाजिमों को पक्का करने के लिए वचनबद्ध है।
मुख्यमंत्री मान ने सांसद तथा शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान के बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि संविधान की शपथ लेने के उपरांत शहीदों का निरादर करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह युवाओं के आदर्श हैं एवं सदैव रहेंगे। पाकिस्तान में उनकी पूजा की जाती है। इसके अलावा मान ने कहा कि विनोद घई पंजाब के नए ए.जी. के तौर पर नियुक्त किए जाएंगे तथा उनकी टीम का गठन भी बिना सिफारिश से किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को श्री मुक्तसर साहिब के गांवों में बढ़ से खराब हुई फसलों का जायजा लेंगे एवं किसानों की मुश्किलें सुनेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने 30 हजार रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार : ऐसा जुर्म आया सामने जिसने सबको चौंका दिया

मोरिंडा : विजिलेंस ब्यूरो ने मोरिंडा सदर थाने में तैनात ASI अवतार सिंह को थाने में दर्ज एक पुराने केस से मांबेटे का नाम हटाने के लिए तीस हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप...
article-image
पंजाब

मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियारों का मिला सुराग

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स कर रही है गैंगस्टर लॉरेंस पूछताछ, मानसा कोर्ट ने लॉरेंस का 7 दिन के पुलिस रिमांड चंडीगढ़ : तिहाड़ जेल से गैंगस्टर लॉरेंस को पंजाब लाने के बीच सिद्धू मूसेवाला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के गगन बने हिमाचल केसरी, सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव रहे उप-विजेता : गोकुल बुटेल ने कुश्ती विजेताओं को किया सम्मानित

परम्परागत शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला संपन्न एएम नाथ: सुंदरनगर, 28 मार्च ।  सुंदरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2026 परम्परागत शोभा यात्रा के साथ शनिवार...
article-image
पंजाब

पंजाब के खिलाड़ियों ने जीते 142 मेडल- स्वर्ण 46, रजत 33, और कांस्य के 63 मैडल: शिक्षा मंत्री बैंस ने खिलाड़ियों को दी बधाई

  नंगल  :  67वें नैशनल स्कूल खेलों के दौरान पंजाब के खिलाड़ियों द्वारा अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया गया है। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। उन्होंने बताया कि अब...
Translate »
error: Content is protected !!