बद्दी के पीएम श्री जीएसएसएस में एक दिवसीय एनएसएस शिविर

by

बी बीएन, 25 अप्रैल (तारा) :  पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम लाल के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम अधिकारी रजत ठाकुर एवं अलका जोशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न स्वच्छता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। छात्रों ने विद्यालय परिसर खेल मैदान तथा आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने झाड़ू लगाकर कचरा हटाया, झाड़ियों एवं खरपतवार को साफ किया तथा परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम लाल ने छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। कार्यक्रम अधिकारी रजत ठाकुर एवं अलका जोशी ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सेवा की भावना को विकसित करना था, जिसे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाया।
बद्दी स्कूल में सफाई करते हुए एनएसएस के स्वयं सेवक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का किया शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं तकनीकी शिक्षा विभाग के ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया। यह अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य छात्रों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों की सत्यापन प्रक्रिया का कार्य 21 अगस्त तक चलेगा – DC राघव शर्मा

ऊना, 1 अगस्त – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम आरम्भ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री अकाल तख्त साहिब पर बाढ़ पीड़ितों के लिए शिरोमणी अकाली दल ने की अरदास : चार साल से तटबंध नहीं बने हैं न फंड रिलीज किए गए न ही रिव्यू किया : सुखबीर सिंह बादल?

अमृतसर : शिरोमणी अकाली दल के द्वारा आज श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की गई जिसमें अध्यक्ष सुखबीर बादल के इलावा सारी अकाली दल की लीडरशिप मौजूद रही । इस मौके मीडिया से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल का साथी पपलप्रीत ग्रिफ्तार, डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा :पंजाब पुलिस और काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने सयुंक्त ऑपेरशन में किया अमृतसर के कत्थूनंगल से ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के चीफ खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी साथी पपलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पपलप्रीत सिंह उसे...
Translate »
error: Content is protected !!