बद्दी साई मार्ग का पक्का व चौड़ा करने का कार्य हुआ शुरू

by

विधायक के नेतृत्व में कराई पैमाईश

बीबी एन, 24 फरवरी (तारा) : बद्दी साई सड़क को चौड़ा व पक्का करने का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को मार्ग की निशान देही की गई। अब यह सड़क डिवाईडर के दोनों ओर से 22-22 फीट चौड़ी होगी। दिसंबर तक इस सड़क को पूरा करने का टारगेट रखा है। 8.99 लाख में सड़क चौड़ी व पक्की होगी वहीं 3.87 करोड़ में बिजली को खंभे शिफ्ट होंगे। 40 फीट लंबे नए खंभे लगेंगे और डिब्बा बंद ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इस सड़क को चंडीगढ के तर्ज पर विकसिर किया जाएगा।
विधायक राम कुमार की देखरेख में नगर निगम, जल शक्ति विभाग व बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने सड़क की पैमाईश की। पहले सड़क के साथ लगे खंभे हटेंगे। उसके बाद नए सिरे से चार फीट की नाली बनेगी। उसके बाद डिवाईडर के दोनों ओर 22-22 फीट का रोड़ तैयार होगा। खंभे हटाने का कार्य एक दो दिन में शुरू हो जाएगा। पहले रेड लाईट चौक से सत्संग भवन तक खंभे हटेंगे। 40 फीट ऊंचे खंभे लगेंगे। बीच में डिब्बा बंद ट्रांसफार्मर लगेंगे। उसके बाद सड़क को पक्का किया जाएगा। इस सड़क के दो तीन स्थानों पर चौक डेवेलप किए जाएंगे। विधायक इस रोड़ को चंडीगढ़ की तर्ज पर बनाना चाहते है।
बद्दी – चक्कां रोड़ की हालत को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर 48 लाख का टैंडर लग चुका है। यह सड़क 450 मीटर बन कर तैयार हो गई है। उसके बाद सीवरेज व घरों की पानी की दिक्कत थी। उसे ठीक करने के बाद अब नए सिरे से 70 लाख रुपये टैंडर लगने वाला है। इस सड़क दो माह के भीतर तैयार कर दिया जाएगा। हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में सीवरेज लाईन को बारे में उन्होंने बताया कि यहां पर 1990 के समय की सीवरेज लाईन है। उस समय यहां पर एक सौ मकान थे लेकिन अब बढ पांच सौ हो गए है। इसके लिए यह लाईन चौक हो रही है। अब इसके साथ नए सिरे से बड़े डाया की लाईन बिछाई जा रही है। जो कमियां पहले लाईन में थी उसे अब दूर कर दिया जाएगा। यह दोनों लाईनें समानांतर में काम करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ GMCH सेक्टर-32 अस्पताल के कर्मचारियों की मानवीय पहल : गरीब पेशेंट की मदद के लिए 24 घंटे में किया हजारों रुपए का फंड इकट्ठा*

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ : GMCH सेक्टर-32 के HDU वार्ड में भर्ती छपरा, बिहार निवासी गरीब मरीज गौतम राय जी अस्पताल में से छुट्टी के बाद घर वापसी के लिए ट्रेन का किराया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल में चयन के लिए 12 मार्च तक पंचायतो में करें आवेदन

50 दिन तक मनरेगा में काम करने वाले लोग ही कर पाएंगे अप्लाई, 18 मार्च तक बीपीएल सूची बन कर हो जाएगी तैयार तैयार सूची पर आपत्ति दर्ज करने के लिए दिया जाएगा एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘हम कनाडा पर राज करेंगे, कोई रोक नहीं सकता’: लॉरेंस गैंग की धमकी भरी चिट्ठी का खुलासा

2025 में भेजे गए कथित पत्र में कनाडा के रक्षा मंत्री, सेना और पुलिस को चुनौती देने का दावा; 5 हजार गैंग सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार होने की बात कही गई नई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

142 पुलिस अधिकारियों को मिले डीजी डिस्क अवॉर्ड : अपराध रोकने और बेहतर सेवाओं के लिए किया सम्मानित

शिमला। डीआईजी मोहित चावला, सौम्या सांबशिवन, एसपी भगत ठाकुर दिवाकर शर्मा व वीरंद्र कालिया को गोल्डन डिस्क अवार्ड प्रदान किए गए। जबकि 137 को डीजी डिस्क अवार्ड मिला है। कुल 142 को डीजी डिस्क...
Translate »
error: Content is protected !!