बनीखेत-खैरी सड़क पर कार हादसा, एक की मौत, एक घायल

by

एएम नाथ। डलहौज़ी :बनीखेत-खैरी संपर्क मार्ग पर बडेरू के पास एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डल्हौजी के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।

मृतक की पहचान करण सिंह पुत्र व्यास देव, निवासी गांव छनूई, डाकघर बगढार, तहसील डल्हौज़ी के रूप में हुई है। वह अपने चाचा के बेटे सुमित ठाकुर को बाजू में चोट लगने के कारण इलाज के लिए अलेड़ ले गया था। लौटते समय घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम थी, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
रातभर दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस चौकी बनीखेत को सूचित किया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मंगलवार सुबह संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया। बडेरू पनिहार क्षेत्र में सड़क किनारे कार की नंबर प्लेट दिखाई दी, जिससे हादसे की जानकारी मिली। तलाशी के दौरान करण सिंह का शव खाई में बरामद कर लिया गया।
कार में मौजूद किशोर सुमित ठाकुर पुत्र काका राम की तलाश के लिए पुलिस और ग्रामीणों ने आसपास के जंगलों में खोजबीन जारी रखी। कुछ देर बाद वह जंगल में घबराई हुई स्थिति में मिला। स्थानीय लोगों ने उसे पीठ के सहारे उठाकर सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सड़क पर घना कोहरा माना जा रहा है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर 7 चोरी की एक्टिवा की बरामद

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 27 जून : थाना सेक्टर-11, चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

विधायक रामकुमार चौधरी ने झंडा फहराकर कर बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित, बद्दी, 26 जनवरी (तारा) ; पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में उप मंडल स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत, नशों से दूर रहकर सभ्य राष्ट्र निर्माण की देता है शिक्षा : पूर्व सांसद खन्ना

राष्ट्रीय युवा दिवस की खन्ना ने देशवासियों को दी बधाई, युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर चलने की अपील की होशियारपुर / दलजीत अजनोहा भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना स्वामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सुनिश्चित : DC अपूर्व देवगन

चंबा, 26 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान को लेकर सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के साथ कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं । वे आज उपायुक्त कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!