बनेर खड्ड में नहाने उतरे पंजाब के 3 युवक : नहीं आता था तैरना, एक की डूबने से गई जान

by
कांगड़ा।  पुलिस थाना नगरोटा बंगवा के अंतर्गत बनेर खड्ड में डूबने से पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को पंजाब से आए 3 युवक बनेर खड्ड नहाने उतर गए।
इन लोगों को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर वहां शव की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
          बुधवार को एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों ने जब पानी में उतर कर शव की तलाश की तो कुछ ही देर में उसे ढूंढकर बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कमल (22) निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ईकेवाईसी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा में बढ़ोतरी : पंजाब में 38 लाख राशन कार्ड धारकों को मिली बड़ी राहत

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना” से जुड़े लाभपात्र परिवारों की ई .के.वाई.सी करवाने के लिए निर्धारित की गई समय सीमा 30 सितंबर में बढ़ोतरी करने संबंधी फिलहाल नहीं की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायी संस्थाओं की लोगों में विश्वसनीयता बढ़ाने हेतु सदन में हो “सार्थक तथा परिणामयुक्त चर्चा” : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला :  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में चल रहे तीन दिवसीय 11वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध गंगा योजना से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी : किशोरी लाल*

घरथोली में काफ रैली का आयोजन बैजनाथ, 29 नवंबर :- राष्ट्रीय गोकुल मिशन के सौजन्य जर्सी संतान परीक्षण परियोजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग ने बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के घरथोली में बछड़ी रैली (काफ...
article-image
पंजाब

पुराने लंबित पड़े इंतकालों के निपटारे के लिए 15 को लगेगा दूसरा विशेष कैंप: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 12 जनवरी:   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 6 जनवरी को आयोजित किए गए कैंप की सफसलता को देखते सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए लंबित पड़े इंतकालों के निपटारे के...
Translate »
error: Content is protected !!