बब्बर खालसा टेरर मॉड्यूल के 2 और सदस्य गिरफ्तार, एक हैंड-ग्रेनेड किया गया बरामद

by

जालंधर : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस इकाई ने जालंधर में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक हैंडग्रेनेड भी बरामद किया है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो गुर्गों, रितिक नरोलिया और राजस्थान के एक किशोर को गिरफ्तार किया था। इनके खुलासे के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अन्य आरोपियों, विश्वजीत और जैक्सन, को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि विश्वजीत को कोलकाता से पकड़ा गया है। वह यहां से मलेशिया भागने की फिराक में था, जबकि जैक्सन को नकोदर से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक 86पी हथगोला बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि जो हैंडग्रेनेड बरामद हुआ है, वह चीन का बना हुआ है।


कनाडा में बैठा है आका

पंजाब पुलिस की जांच में पता चला कि सभी आरोपी कनाडा में बैठे बीकेआई के सरगनाओं जीशान अख्तर और अजय गिल के निर्देशों पर काम कर रहे थे। आरोपियों ने खुलासा किया कि इस साल जुलाई के आखिरी सप्ताह में उन्होंने अपने साथियों के जरिए ब्यास से दो हथगोले प्राप्त किए थे। इनमें से एक हथगोले का इस्तेमाल मॉड्यूल के अन्य सदस्यों ने दस दिन पहले एसबीएस नगर में एक शराब की दुकान पर विस्फोट करने के लिए किया था।

पंजाब पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी आतंकी नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। वहीं, पुलिस ने बताया कि वो आतंकी गतिविधियों को रोकने, संगठित अपराध को समाप्त करने और राज्य में शांति व जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने बताया कि वो राज्य में घट रही हर प्रकार की आतंकी घटनाओं पर कड़ी नजर रख रही है, ताकि किसी भी प्रकार की आतंकी घटनाएं धरातल पर सफल नहीं हो जाए।

एक्शन में पंजाब पुलिस

इससे पहले, CI फिरोजपुर ने भी एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था। DGP गौरव यादव ने बताया कि यह साजिश पाक-ISI समर्थित आतंकवादी हरविंदर रिंडा रच रहा था। इस मामले में प्रतिबंधित BKI मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इससे दो दिन पहले, पंजाब पुलिस ने राजस्थान के टोंक और जयपुर जिलों से तीन नाबालिगों सहित पांच BKI सदस्यों को गिरफ्तार करके एक और BKI मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। उस ऑपरेशन में, पुलिस ने एक 86P हैंड ग्रेनेड और एक .30 बोर की पिस्तौल बरामद की थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रसिद्ध लेखक हरकीरत सिंह संधर की पुस्तक “ज़िला होशियारपुर: पंजाब का नगीना” का विमोचन नेचर फेस्ट 2025 में किया

जालंधर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नेचर फेस्ट 2025 के भव्य आयोजन में प्रसिद्ध लेखक हरकीरत सिंह संधर ने अपनी नवीनतम पुस्तक “ज़िला होशियारपुर: पंजाब का नगीना” का विमोचन किया। इस पुस्तक का अनावरण डिप्टी कमिश्नर कोमल...
article-image
पंजाब

15 दिन साथ रहने के बाद : सहमति से तलाक के लिए आवेदन करने वाले जोड़े की याचिका को हाईकोर्ट ने किया मंजूर

चंडीगढ़ :  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बेहद अहम फैसला सुनाते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि अपवाद की पस्थितियों में विवाह के एक वर्ष बाद ही तलाक के लिए याचिका दाखिल करने की अनिवार्य शर्त...
article-image
पंजाब

दोनों तरफ से सफेद झंडा लहराया गया : शंभू-खनौरी बॉर्डर पर अगले दो दिनों तक दिल्ली कूच नही करेंगे , आगे की रणनीति पर होगा फोकस

शंबु बॉर्डर / खनौरी बॉर्डर : एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग पर आंदोलन कर रहे किसानों ने अगले दो दिनों किसानों ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली कूच करने का प्लान 2...
article-image
पंजाब

भारत-पाक सीमा पर पंजाब सरकार ने तैनात किया एंटी-ड्रोन सिस्टम, करीब 51 करोड़ की लागत से हुआ शुरू

तरनतारन : ड्रोन के माध्यम से पंजाब में मादक पदार्थों की खेपें भेजकर पाकिस्तान द्वारा नापाक इरादों को अंजाम देने में कसर नहीं छोड़ी जाती। पाक की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!