बरनाला में दलित लड़की से गैंगरेप, चार के खिलाफ केस दर्ज

by

बरनाला  ( मनजिंदर कुमार पैंसरा ) :- बरनाला के गांव धौला में एक दलित नाबालिग लड़की, जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष है, के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के चार लड़कों पर सामूहिक बलात्कार का जघन्य कार्य करने का आरोप लगाया गया है।  पीड़ित लड़की को सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।  डी.एस.पी बलजीत सिंह बराड़ ने कहा कि लड़की के बयानों के आधार पर चार लड़कों के खिलाफ गैंगरेप की धारा और एस. सी इक्ट तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।  डी.एस.पी बराड़ ने कहा कि पीड़िता के बयान के अनुसार,  कल रात करीब साढ़े दस बजे गांव के चार लड़कों ने एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ बलात्कार किया गया था।  वहीं, पीड़िता के परिवार वालों ने गांव के चार लोगों पर गैंगरेप का आरोप भी लगाया है जिसके बाद पुलिस ने एस.सी एक्ट के तहत बलात्कार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  वहीं, पीड़िता के पिता द्वारा न्याय मांगा जा रहा है।  पीड़ित के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को गांव के चार लड़कों ने बहला फुसला कर उसके साथ जघन्य कृत्य किया।  पीड़ित के पिता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महापौर सौरभ जोशी को मिल रही धमकियों के खिलाफ बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने जताया समर्थन

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 9 जून। निहंग फकीर सिंह जी की आठवीं पीढ़ी के वंशज बाबा हरजीत सिंह रसूलपुर ने आज चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी से मुलाकात कर उन्हें अपना पूर्ण समर्थन एवं...
पंजाब

खालसा कालेज में बौद्धिक संपती के हक्क विषय पर वैबीनार करवाया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में आईआईसी सैल दुारा बौद्धिक संपती के हक्क विषय पर वैबीनार करवाया गया। प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व में करवाए गए वैबीनार दौरान मुख्य प्रवक्ता रजत...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

ऑर्केस्ट्रा में डांस करने पंजाब से गोरखपुर आईं 2 लड़कियां : 5 लड़कों ने किया गैंगरेप, नशेड़ी दोस्त की वजह से पकड़े गए आरोपी

गोरखपुर : गोरखपुर जनपद के गीडा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पंजाब की रहने वाली दो ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है. युवतियां देर...
पंजाब , हरियाणा

मां-बेटे की मौत : शादी से लौट रहे परिवार की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई

अंबाला : अंबाला के साहा स्थित तेपला में जगाधरी रोड पर सोमवार सुबह आठ बजे एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। लुधियाना के माछीवाड़ा में भांजी की शादी से लौट रहे...
Translate »
error: Content is protected !!