बरसात के मौसम को लेकर एसडीएम बंगाणा ने जारी किए दिशा-निर्देश

by

ऊना 7 जुलाई: बरसात के मौसम को मध्यनज़र रखते हुए एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने बीडीओ व सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि लठियाणी-मंदली धार पर रहने वाले लोगों को नदी नालों के पास न जाएं। इसके लिए सब डिवीज़न लेवल स्तर पर कमेटी गठित की गई है तथा लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
एसडीएम ने कहा कि बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामले बढ़ने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि मानसून के मौसम में सर्पदंश जैसी घटना के प्रति सतर्क रहें। सर्पदंश खतरनाक एवं जानलेवा साबित हो सकता है। सांप के काटने के उपचार में यह जरूरी है कि पीड़ित व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सा सहायता शीघ्र अति शीघ्र दी जाए। सांप के काटने पर संयम रखें ताकि हृदय गति तेज न हो। हृदय गति तेज होने पर जहर तुरंत ही रक्त के माध्यम से हृदय में पहुंच कर नुकसान करता है। तुरंत एम्बुलेंस को 108 या 102 पर कॉल करें और शीघ्र अति शीघ्र चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान ले जायें। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा पीड़ित व्यक्ति को सांप के काटने से होने वाले लक्षणों का मुकाबला करने के लिए एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया जाता है तथा जितनी जल्दी यह इंजेक्शन पीड़ित व्यक्ति को लगता है यह उतना ही प्रभावी होता है। किसी भी प्रकार की झाड़ फूंक करवाकर समय बर्बाद न करें।
धीमान ने पीडब्ल्यूडी विभाग को भूस्खलन के दृष्टिगत लठियानी से खूनी मोड़ तक सड़क की रिपेयर समय पर करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बंगाणा से थानाकलां-समूर तक एरिया का निरीक्षण करके लैंड स्लाइड वाली जगह को चिन्हित करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग को लाइनों के नजदीक पेड़ों की कटाई समय पर करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहे।
एसडीएम ने जल शक्ति विभाग को पेयजल टैंकों व अन्य स्रोतों की समय-समय पर साफ-सफाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग यह सुनिश्चित करें कि लोग अपने खेतों में सोडियम साल्ट का प्रयोग कम से कम करें। इसके अलावा ड्रैगन फ्रूट के पौधे भी पंचायत स्तर पर रोपित किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन से भागा कैदी बिलासपुर में पकड़ा: महिला को किया था घायल

सोलन : हिमाचल की सोलन जेल के बाहर से पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हुआ कैदी गुलशन बिलासपुर में पकड़ा गया है। बद्दी से सोलन लाया गया यह कैदी शनिवार देर शाम को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार के कड़े फैसलों का 70 प्रतिशत आबादी पर प्रभाव नहींः मुख्यमंत्री सुक्खू

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने दी 43.37 करोड़ की सौगात कसुम्पटी :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को 43.37 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य चयनित गावों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है – उपायुक्त

आदर्श ग्राम योजना के तहत पूर्ण किए गए कार्यों को आॅनलाईन पाॅर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। ऊना, 27 मार्च – प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला में कुल 23 गांव चयनित किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल जैसी महत्वपूर्ण सेवा को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

 पेयजल योजना रक्कड़ कालोनी का उपमुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण रोहित जसवाल।  ऊना, 17 मार्च: उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को गांव रक्कड़ की कृष्णा कालोनी में पेयजल योजना रक्कड़ कालोनी का लोकार्पण किया।...
Translate »
error: Content is protected !!