पेयजल जैसी महत्वपूर्ण सेवा को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुकेश अग्निहोत्री

by
 पेयजल योजना रक्कड़ कालोनी का उपमुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
रोहित जसवाल।  ऊना, 17 मार्च: उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को गांव रक्कड़ की कृष्णा कालोनी में पेयजल योजना रक्कड़ कालोनी का लोकार्पण किया। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) वित्तापोषित हिमाचल प्रदेश ग्रामीण पेयजल सुधार एवं आजीविका परियोजना के अन्तर्गत 6 करोड़ 10 लाख रूपये से निर्मित इस योजना से क्षेत्र के 10 हजार की आबादी को पेयजल सुविधा मिलेगी।May be an image of one or more people, suit and dais
इस मौके पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और पेयजल जैसी महत्वपूर्ण सेवा को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि एडीबी के तहत ज़िला ऊना में 124 करोड़ रूपये की धनराशि से 19 पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनमें से 16 लगभग तैयार हो चुकी हैं। इसके अन्तर्गत 62 वाटर टैंक निर्मित करके 254 किलोमीटर लम्बी पाइपलाइन बिछाई गई है। उन्होंने बताया कि अब गगरेट विस क्षेत्र की पेयजल योजनाएं पूरा होना शेष है, जिन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि एडीबी के तहत 17 करोड़ रूपये की लागत से ऊना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए स्वीकृत देहलां, बनगढ़ और रक्कड़ कालोनी की तीनों पेयजल योजनाओं को पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं के पूर्ण होने के उपरान्त ठेकेदार को भी आगाह करें कि योजना का संचालन में लोगों की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की कमी को दूर किया जा सके।May be an image of newsroom and text
उपमुख्यमंत्री ने रक्कड कालोनी क्षेत्र की सीवरेज और जलनिकासी की समस्या पर कहा कि अब यह क्षेत्र अभी-अभी नगर निगम ऊना के अधीन आया है तथा नगर निगम को पूर्ण आकार लेने के लिए कुछ समय लगेगा और आने वाले समय में नगर निगम की जरूरतों के मुताबिक इस क्षेत्र को विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर ऊना विस क्षेत्र के विधायक सतपाल सत्ती ने पेयजल योजना के लोकार्पण के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और कहा कि जिला ऊना की राजनीति में मुकेश अग्निहोत्री एक महत्वपूर्ण चेहरा है और अपेक्षा की कि उनके निरंतर प्रयास से ज़िला को विकास की नई उंचाइयां हासिल होंगी।
इस अवसर पर प्रमुख अभियंता जलशक्ति परियोजना धर्मेन्द्र गिल ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा विभाग की परियोजनाओं बारे जानकारी सांझा की।
यह रहे मौजूद :
मौके पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, मुख्य अभियंता हेमंत तनवर, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2022 में 119 आतंकी अरेस्ट, 428 गैंगस्टर पकड़े : NDPS के 12022 केस, 16798 तस्कर अरेस्ट, 43 राइफल सील की गई। 13 टिफिन आईडी सीज किए गए। कुल 220 पिस्टल/रिवॉल्वर रिकवर की गई। साथ ही 24.400 किलोग्राम RDX पकड़ा

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के IGP हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने अपनी वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया साल 2022 के बड़े हत्याकांड, हत्या के प्रयास और सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन मार गिराने समेत बड़ी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने में देरी पर भड़के : मंडी में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

एएम नाथ। मंडी :  मंडी में  हिंदू संगठन  एक बार फिर से सड़कों पर उतर आए हैं। मंडी नगर निगम कमिश्नर के मस्जिद तोड़ने के आदेशों के बावजूद अवैध हिस्सा नहीं हटाने से हिंदू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्र अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 22 नवंबर को

एएम नाथ। चम्बा  :  वन्य प्राणी मंडल चंबा के अंतर्गत वन्य प्राणी वन परिक्षेत्र सेचू (पांगी) में वन मित्र के लिए जिन अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है उनका शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) 22 नवंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकमान के आदेश सर्वोपरि, पार्टी के लिए कुछ भी करने को तैयार : आजाद विधायक इस्तीफा देकर दोबारा विधायक का चुनाव लड़ रहा, ऐसी क्या मजबूरी : कमलेश

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म, पढ़ाई सब देहरा की लोगों का स्नेह-समर्थन मिल रहा, गांव-गांव जाकर हल करूंगी समस्याएं, भाजपाई बड़ी संख्या जता रहे आस्था एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!