बरोटीवाला–भूपनगर सड़क निर्माण कार्य का विधायक रामकुमार चौधरी ने किया निरीक्षण

by

25 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, वर्ल्ड बैंक की ओर से बनाई जाएगी सड़क

30 अप्रैल तक सड़क का काम पूरा करने का टारगेट

बीबीएन,2 फरवरी (तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने वर्ल्ड बैंक की ओर से 25 करोड़ रुपये की लागत से वित्त पोषित बरोटीवाला बैरियर से वाया वर्धमान चौक भूपनगर तक सड़क निर्माण परियोजना का संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं ठेकेदार के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं का गहन अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को चिन्हित किया गया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध पूरा किया जाए। इस सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत सड़क के दोनों ओर टाइलिंग कार्य, खंभों की स्थापना तथा अन्य आवश्यक कार्यों के माध्यम से सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। यह निर्माण कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि बरोटीवाला से भूपनगर तक यह मार्ग औद्योगिक, व्यापारिक और आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस सड़क के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ के विकास को भी नई गति मिलेगी। साथ ही आम जनता, श्रमिकों, उद्योगों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। दून विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और सड़क, बिजली, पानी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा वित्त पोषित यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य समय पर, पारदर्शिता के साथ और उच्च गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण किया जा सके। इस अवसर पर निर्माण कार्य के ठेकेदार राजेंद्र सिंह, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक वर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अबरोल, बीबीएनडीए के अधिशासी अभियंता सुमित आज़ाद, वर्ल्ड बैंक परियोजना के अभियंता, विद्युत बोर्ड एवं जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक दिहाड़ीदार को लगभग 1500 रुपये की मासिक वृद्धि सुनिश्चित होगी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने पंचायत चौकीदारों के प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की शिमला–मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पंचायत चौकीदारों के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें’ : अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीडीपीओ बलबीर सिंह बिरला ने की अपील

हमीरपुर 11 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग ने नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 4 में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कन्यादान योजना तहत ऊना जिले में तीन वर्षों में 325 परिवारों को मिला डेढ़ करोड़ से अधिक का सहयोग

गरीब परिवारों की बेटियों के लिए संबल बनी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना रोहित जसवाल। ऊना, 15 फरवरी. बेटी का विवाह हर परिवार के लिए भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण होता है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

55,07261 वोटर  करेगे मतदान : विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी

शिमला : चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की अधिसूचना  जारी कर दी है।  जिसके तहत प्रत्याशी  17 से 25 अक्तूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र...
Translate »
error: Content is protected !!