बरोटीवाला स्कूल के 127 छात्रों ने आईईसी विश्वविद्यालय में ऑन जॉब ट्रेनिंग की

by

बद्दी, 6 फरवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला के कक्षा 10वीं व प्लस वन के 127 विद्यार्थियों ने आईईसी कॉलेज अटल शिक्षा कुंज, कलूझंडा में तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) में भाग लिया। यह प्रशिक्षण ऑटोमोबाइल, आईटीईएस तथा टूरिज़्म एंड हॉस्पिटैलिटी ट्रेड के अंतर्गत आईईसी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर सुनील कुमार, बबीता चौहान, जसविंदर कौर, अंशुल व भवानी चंद मौजूद रहे और विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण के समापन पर कॉलेज की ओर से सभी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता परमार ने कॉलेज प्रबंधन व प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की ओजेटी विद्यार्थियों के कौशल विकास में सहायक सिद्ध होती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के सतत एवं समावेशी विकास के लिए एफसीए तथा एफआरए में बदलाव आवश्यक-विधानसभा अध्यक्ष

कुलदीप सिंह पठानिया ने दुरगाई घट्टा-बुर्जा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन निर्माणाधीन 32 संपर्क सड़कों में से 21 का अधिकांश निर्माण कार्य संपूर्ण एएम नाथ। चंबा,(चुवाड़ी) जनवरी 15 :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बल्कि नागर शैली का एक अद्भुत उदाहरण : कुलदीप सिंह पठानिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अयोध्या पहुँचकर भगवान श्री राम के दर्शन कर की प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*बल्क ड्रग पार्क पर फैलाई जा रही भ्रांतियों को लेकर डीसी ऊना का बड़ा बयान….विकास और पर्यावरण का संतुलन हमारी प्राथमिकता, वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय संतुलन के साथ किया जा रहा परियोजना का क्रियान्वयन*

*लोगों से अपील….सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान, परियोजना स्थल पर मीडिया वॉकथ्रू, अधिकारियों ने दी ऑन-स्पॉट ब्रीफिंग* रोहित जसवाल।  पोलियां (हरोली,ऊना), 8 जुलाई. ऊना जिले के हरोली विकास खंड में निर्माणाधीन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता धाकड़ की धारदार हथियार से हत्या : महिला के साथ वायरल हुआ था वीडियो, अवैध संबंध के मामले में जांच कर रही पुलिस

मंदसौर :  भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या के मामले को लेकर पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है, जिसमें 7 सदस्य...
Translate »
error: Content is protected !!