बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी : परिदों में बर्ड फ्लू फैलने की भी आशंका रहती

by

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पौंग डैम और बिलासपुर की गोबिंदसागर झील समेत चंडीगढ़ की सुखना लेक में प्रवासी परिंदे पहुंचना शुरू हो गए हैं। इस मौसम में परिदों में बर्ड फ्लू फैलने की भी आशंका रहती है। इसके लिए पशुपालन विभाग अलर्ट है। खंड और जिला स्तर पर रैपिड एक्शन टीमों का गठन किया है। जिला सोलन के पोल्ट्री फार्मों को अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि, अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी पक्षी की प्राकृतिक रूप से मौत हुई है तो इसकी सूचना विभाग को दें। सर्दी के मौसम में विदेशी परिंदे जिला कांगड़ा की पौंग झील समेत अन्य कई क्षेत्रों में पहुंचे हैं। दो साल पहले भी पौंग झील में संदिग्ध हालात में विदेशी परिंदों मृत पाए गए थे।
इनमें नए वायरस फ्लू एबियन इंफ्लूएंजा वायरस (एच5एन1) के लक्षण पाए गए थे। यह पहले के बर्ड फ्लू में पाए जाने वाले एच1एन1 की अपेक्षा काफी घातक थे। इसका असर जहां पक्षियों पर होता है, वहीं दूसरे जानवरों के साथ यह वायरस इंसानों के लिए भी घातक है। हालांकि, जिला सोलन में अभी तक इस तरह का कोई मामला सामना नहीं आया है, लेकिन पशुपालन विभाग ने सुरक्षा के तहत अपने इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं। उधर, पशुपालन विभाग जिला सोलन के उपनिदेशक बीबी गुप्ता ने बताया कि जिले में अलर्ट कर दिया है। इसमें खंड सहित जिला स्तर पर टीमों का गठन भी किया गया। ये टीमें सूचना मिलने के बाद मौके से सैंपलिंग का कार्य करेंगी। बड़े पोल्ट्री फार्मों से भी खून के सैंपल लिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैस बुकिंग में खेल : फोन से नहीं हो रही बुकिंग? ये 4 तरीके मिनटों में दिलाएंगे सिलेंडर, गैस की कमी नहीं, फिर क्यों परेशान है जनता? जानिए सच

इन दिनों आम आदमी की जिंदगी में LPG सिलेंडर को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। कहीं बुकिंग ही नहीं हो रही, तो कहीं बुकिंग के बाद भी डिलीवरी का कोई अता-पता नहीं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

23 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक जिला के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की एहतियाती डोज लगेगी निशुल्क – सुरेखा चोपड़ा

शिमला, 22 दिसंबर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेखा चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्र लाभार्थी जो कोरोना वैक्सीन की एहतियाती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एस्पायरिंग लीडर पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग को मिला

शिमला :हिमाचल प्रदेश को राज्य में मजबूत स्टार्टअप ईको सिस्टम डेवलप करने के लिए एस्पायरिंग लीडर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सोमवार को दिल्ली में केंद्र सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में आम आदमी के लिए रोबोटिक सर्जरी सुविधा उपलब्ध : मुख्यमंत्री सुख्खू

एम्स चमियाना में पहली रोबोटिक सर्जरी हुई, कागज रहित प्रयोगशाला का किया शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने स्वचालित प्रयोगशाला के लिए 23 करोड़ रुपये और छात्रावास के लिए 11 करोड़ रुपये की घोषणा की एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!