बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, दो घायल

by

रोहित जसवाल । टाहलीवाल : टाहलीवाल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इनके दो साथी घायल हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब मेहतपुर में दोस्त मयंक का जन्मदिन मनाने या उसके बाद चार दोस्त कार में टाहलीवाल की ओर जा रहे थे।

जब इनकी गाड़ी टाहलीवाल जियो पंप के पास पहुंची तो एक ट्रक के साथ इसकी टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन (22) पुत्र जोगिंद्र पाल निवासी अजौली, तरनजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी पूना, अभिमन्यु कौशल पुत्र नरेश कुमार निवासी देंहला मयंक का जन्मदिन मनाने एक गाड़ी में मैहतपुर से कार में सवार होकर गए। इस दौरान संतोषगढ़ के वीरभद्र चौक पर लुधियाना की एक महिला ने इनसे लिफ्ट ली और वह भी कार में बैठ गईं।

रात करीब 12 बजे जब इनकी कार जियो पेट्रोल पंप टाहलीवाल के पास पहुंची तो पेट्रोल पंप से अचानक निकले एक ट्रक से इनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में सभी सवार घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां उपचार के दौरान मयंक, तरणजीत सिंह और लुधियाना निवासी किरन देवी ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य दो का उपचार जारी है।

एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक जतिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिला के गांव टाहलीवाल में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

उप-मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक्ससर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी ने स्वतंत्रता दिवस ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक परिसर में मनाया : कैप्टन आर.एस. पठानिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

होशियारपुर, 15 अगस्त : एक्ससर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर ने ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में स्वतंत्रता दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में एक्ससर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर के चेयरमैन कैप्टन आर.एस. पठानिया ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब टीचरों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी की जा रही है। बीते वर्ष राज्य में स्वैच्छिक रूप से ड्रेस कोड लागू किया गया था, लेकिन...
article-image
पंजाब

कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति व महंगाई को लेकर सीपीएम ने दिया एसडीएम कार्यालय में धरना

गढ़शंकर – सीपीएम के आह्वान पर मजदूर व किसान महिलाओं ने भारी संख्या में इकट्ठा हो कर इलाके में बिगड़ती कानून व्यवस्था व महंगाई के मुद्दे पर एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर के सामने धरना लगाकर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय लोक दल के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात कर स्ट्रीट वेंडरों की समस्याएं उठाईं

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 9 जून । राष्ट्रीय लोक दल, चंडीगढ़ प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक महामहिम गुलाब चंद कटारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ की...
Translate »
error: Content is protected !!