बर्फ में दोस्तों के संग ट्रेकिंग करने निकले 21 वर्षीय युवक की मौत

by
एएम नाथ। डलहौज़ी :   उपमंडल डलहौज़ी के अंतर्गत एक 21 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है।
मृतक युवक बर्फ के बीच अपने दोस्तों के साथ डायनकुंड में ट्रेकिंग के लिए निकला था जिस दौरान ठण्ड लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान शिवम पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम पंचायत नगाली तहसील डलहौजी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को साफ मौसम और खिलखिलाती धूप के बीच बनीखेत से करीब 11 बजे शिवम अपने दोस्तों के साथ डायनकुंड में हुई ताजा बर्फबारी का आनंद लेने ट्रेकिंग के लिए निकले थे। बर्फ में मस्ती करते यह सभी दोस्त डलहौजी और  लक्कड़ मंडी को पार करते करीब 3 बजे डायनकुंड पहुंचे और यहाँ पर पोहलानी माता के मंदिर में माथा टेक कर घर की ओर वापस लौटे लेकिन वापस लौटने के दौरान शिवम  ने अपने दोस्तों को चलने में दिक्कत आने की बात कही। शिवम् की बिगडती तबियत को देखते हुए सभी ने बारहपत्थर में होटल में रुकने का निर्णय किया। इस बीच होटल में शिवम की तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी।
बर्फ के कारण 108 एम्बुलेंस भी वहां नहीं पहुँच पाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से डलहौजी के ट्रांसपोर्टर प्रिंस की निजी महिंद्रा थार के माध्यम से शिवम को नागरिक अस्पताल डलहौज़ी पहुँचाया गया जहाँ पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम की अचानक हुई इस मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जवान 21 वर्षीय युवक की ऐसी मौत से उन्हें दुख एवं अफसोस है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऊंचे क्षेत्रों में अत्यधिक बर्फबारी हुई है इसलिए वहां जाने से बचें और प्रशासन द्वारा दी गई चेतावनियों पर ग़ौर करते हुए उनका पालन करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ लामबद्ध डीसी ने बुलाई समीक्षा बैठक

ऊना : – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज डीआरडीए हॉल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी उप-मण्डलाधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा : डीसी गंधर्वा राठौड़

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने डाटा अपलोडिंग के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के दिए निर्देश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की गई चर्चा हमीरपुर 27 मार्च। उपायुक्त गंधर्वा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा तस्करी पर सख्ती के साथ कार्रवाई, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ एक माह में कदम उठाने के निर्देश

उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में एनकॉर्ड समिति की समीक्षा बैठक, 10 सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की भी हुई समीक्षा रोहित जसवाल। बिलासपुर, 7 सितंबर। उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप के उम्मीदवार राज्यसभा सदस्य निर्विरोध चुने गए : राजिंदर गुप्ता 11,050 करोड़ के मालिक

चंडीगढ़ : पंजाब से राज्यसभा की एक सीट पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता निर्विरोध उप चुनाव जीत गए हैं। उन्हें पंजाब विधानसभा सचिव-सह-निर्वाचन अधिकारी राम लोक खटाना ने आज निर्वाचन...
Translate »
error: Content is protected !!