बलजिंदर सिंह को सऊदी अरब में मौत की सजा : अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए पत्नी ने खन्ना से लगायी गुहार

by

होशियारपुर 21 सितम्बर  : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित खुले दरबार में एक अत्यंत गंभीर एवं मानवीय मामला सामने आया। इस दौरान सुनील लता ने अपने पति बलजिंदर सिंह, जो वर्तमान में सऊदी अरब की जेल में बंद हैं जिसे वहां की अदालत द्वारा मौत की सजा सुनाई गई है, की जान बचाने के लिए खन्ना को प्रार्थना पत्र सौंपा।
बलजिंदर सिंह की पत्नी सुनील लता ने खन्ना को बताया कि बलजिंदर सिंह को 6 फरवरी 2024 से मदीना, सऊदी अरब में एक ड्रग-ट्रैफिकिंग संबंधी मामले में हिरासत में रखा गया है जिसमें उसका पति सरासर बेक़सूर है। अदालत द्वारा बलजिंदर सिंह को मृत्युदंड दिया गया, जिसे बाद में वहां की उच्च अदालत और सर्वोच्च न्यायालय ने भी बरकरार रखा। सुनील लता ने यह भी बताया कि सऊदी अधिकारियों के समक्ष शाही क्षमादान की अपील भी की गई, लेकिन उसे भी अस्वीकार कर दिया गया। सुनील लता ने अपने पति बलजिंदर सिंह को सऊदी अरब से उसकी जिंदगी बचाने की खन्ना से गुहार लगायी। खन्ना ने कहा कि किसी भारतीय परिवार के लिए अपने परिजन को विदेशी जेल में मृत्युदंड का सामना करते देखना अत्यंत पीड़ादायक स्थिति है। उन्होंने कहा कि मानवीय आधार पर उपलब्ध सभी संभावित विकल्पों और राजनयिक माध्यमों की पड़ताल किए जाने की आवश्यकता है, ताकि परिवार की अपील संबंधित स्तर तक पहुंच सके।खन्ना ने सुनील लता के प्रार्थना पत्र को अपने कार्यालय के माध्यम से तुरंत केंद्रीय विदेश मंत्रालय को भेजते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि इस मामले को सऊदी अरब सरकार के साथ उठाकर बलजिंदर सिंह का जीवन बचने के लिए हर संभव प्रयास किया जाये । खन्ना ने इस मौके पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया की केंद्र सरकार अपने नागरिकों के साथ खड़ी है और बलजिंदर सिंह का जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए वचनबद्ध है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंडित किशोरी लाल शर्मा ने अपने भाई पंडित प्रेम नाथ के साथ अपने पैतृक गांव भवानीपुर में माता हरि देवी के मंदिर में माथा टेका

गढ़शंकर।  अमेठी से सांसद और सीनियर कांग्रेस नेता पंडित किशोरी लाल शर्मा ने आज अपने भाई पंडित प्रेम नाथ के साथ अपने पैतृक गांव भवानीपुर में माता हरि देवी के मंदिर में माथा टेका।...
article-image
पंजाब

तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्म उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया

गढ़शंकर।  तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी समारोह और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जन्म उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। 11 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब आरंभ...
article-image
पंजाब , समाचार

5 किलोग्राम अफीम के साथ 3 गिरफ्तार : अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ – कुरियर एजेंसी के माध्यम से चार देशों में दवाओं की तस्करी कर रहा था रैकेट

जालंधर  :    जालंधर में पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया जो कुरियर एजेंसी के माध्यम से चार देशों में दवाओं की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में पांच...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर विधानसभा जयकृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा : सरकार सतलुज दरिया से पानी लाकर फिल्टर करके गढ़शंकर के गांवों में पेयजल मुहैया करवाएगी

गढ़शंकर : 4 अगस्त हलका गढ़शंकर के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर विधानसभा जयकृष्ण सिंह रोड़ी ने विभिन्न गांवों में बैठकें करके मौके पर ही हलके के लोगों की मुश्किलों का समाधान किया। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!