बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में देरी से विधानसभा में हंगामा , नारेबाजी के बाद विपक्ष का सदन से “वॉकआउट” – सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने उठाया मुद्दा

by
 सीएम पर लगाए झूठ बोलने के आरोप
एएम नाथ। शिमला :
विपक्ष ने आज बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला वहीं सदन के भीतर भी विपक्ष ने अपने तल्ख़ तेवर दिखाए हुए प्रश्नकाल के दौरान बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में हो रही देरी को लेकर हमला बोला।
भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने सदन में बल्क ड्रग पार्क के निर्माण को लेकर प्रश्न पूछा था जिसका संतोष जनक जवाब न मिलने पर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर दिया।
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के निर्माण कार्य को सरकार जानबूझकर लटकाने का काम कर रही है जबिक पुर्व सरकार की कड़ी मेहनत के बाद प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क की सौगात मिली है।
प्रोजेक्ट के निर्माण से प्रदेश की इकोनॉमिक स्थिति में बदलाव होगा और बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा लेकिन सरकार प्रोजेक्ट के काम को रोकने का प्रयास न कर रही है जो सहनीय नहीं है।
हालांकि प्रश्न के जवाब में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन ने कहा प्रोजेक्ट में पारदर्शिता से काम हो रहा है और भारत सरकार की गाइडलाइन से काम चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने भी कहा कि प्रॉजेक्ट को बंद करने की सरकार की कोई मंशा नहीं है लेकिन प्रोजेक्ट के काम में समय लगेगा।
प्रोजेक्ट को हिमाचल की शर्तों के अनुरूप आगे ले जाया जाएगा।जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में नारेबाज़ी की सदन से वॉकआउट कर दिया।
वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि नौकरियों को लेकर सीएम सुक्खू ने बीते कल सदन में झूठ बोला था जिसको लेकर आज सदन में कांग्रेस का मेनिफेस्टो रखा गया।
जिसमें साफ़ लिखा गया था कि सरकार बनने पर कांग्रेस पहली ही कैबिनेट मीटिंग में एक लाख सरकारी नौकरी देगी और पांच साल में पांच लाख रोजगार दिए जायेंगे।
लेकिन अब मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोल रहे हैं कि कांग्रेस ने ऐसा कहीं नहीं बोला है। मेनिफेस्टो अलग है और दस गारंटी अलग है।
कांग्रेस ने झूठी गारंटी देकर सत्ता हासिल की और अब झूठ के सहारे सरकार चला रहे हैं लेकिन जनता अब गुमराह होने वाली नहीं है विपक्ष जनता की आवाज को बुलंद कर रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टोकन मनी के तौर पर  6 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का किया ऐलान   : मेले, उत्सव और त्योहार संस्कृति का अभिन्न हिस्सा : कुलदीप सिंह पठानिया 

मेला मैदान तथा मंच के विस्तार को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश एएम नाथ। चंबा, (बनीखेत) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज बैली-  जियुन्ता गांव  के बाबा लखदाता मंदिर परिसर में आयोजित ...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय लोक दल के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात कर स्ट्रीट वेंडरों की समस्याएं उठाईं

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 9 जून । राष्ट्रीय लोक दल, चंडीगढ़ प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक महामहिम गुलाब चंद कटारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली मित्र को ठूंजा साल वाली पक्की नौकरी क्यों नहीं : जय राम ठाकुर

अपने मित्रों को लाखों की नौकरी और प्रदेश के युवाओं के साथ “मित्र भर्ती” के नाम पर छलावा आउटसोर्स में हर जगह घोटाला करने की नीयत से हो रहा है एजेंसियों का चयन एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धार्मिक आस्था के साथ पडियार देवता की पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ जोहड़जी का दो सप्ताह तक आयोजित ऐतिहासिक मेला

पट्टा मेहलोग (गिरधारी लाल कश्यप) : बद्दी उपमंडल के ऐतिहासिक धर्मिक स्थल जोहड़ जी साहिब गुरुद्वारा परिसर में पिछले दो सप्ताह से चल रहे धार्मिक मेले का कौड़ा राक्षस के उद्धार की कथा के...
Translate »
error: Content is protected !!