एएम नाथ। बल्ह : जिला मंडी के बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी को व्यक्तिगत श्रेणी में उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य हेतु ‘सिविल सेवा पुरस्कार’ के लिए नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आपके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है तथा प्रशासनिक सेवा में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
मुख्यमंत्री ने आपके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
