बल्ह विहाल स्कूल के कमरों का उदघाटन विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने किया, मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : कर्मचारियों को ओपीएस दी, अन्य गारंटियों को भी पूरा करेंगे: इंद्र दत्त लखनपाल

by
बड़सर 07 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह विहाल में लगभग 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरों का उदघाटन किया और उसके बाद पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विभिन्न सरकारों के कार्यकाल में बड़सर विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास हुआ है। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि उन्हें 11 वर्षों से बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इन वर्षों के दौरान क्षेत्र में अनगिनत विकास कार्य करवाए गए हैं, जिनकी सूची बहुत लंबी है। इस अवसर पर उन्होंने कई बड़ी विकासात्मक योजनाओं का ब्यौरा भी रखा। विधायक ने कहा कि कुछ लोग इस प्रकार दुष्प्रचार कर रहे हैं कि जैसे वर्ष 2014 से पहले देश में कोई विकास ही नहीं हुआ हो। लेकिन, आम जनता भली-भांति समझती है कि भारत की आजादी और उसके बाद देश के चहुमुखी विकास में कांग्रेस का कितना बड़ा योगदान रहा है।
इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार चरणबद्ध ढंग से सभी गारंटियों को पूरा करेगी। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाल करके सबसे बड़ी गारंटी पूरी कर दी है। बेरोजगार युवाओं के लिए स्टार्ट फंड बनाने की गारंटी को भी पूरा कर दिया गया है। महिलाओं के लिए 1500 रुपये की राशि प्रदान करने की योजना स्पीति से शुरू की जा रही है। दूध और गोबर की खरीद की गारंटी के लिए भी प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, ई-वाहन योजना, विशेष आपदा राहत पैकेज और अन्य योजनाएं आरंभ करके प्रदेश सरकार ने जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।
उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा स्कूल को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर मुख्यध्यापक अलबेल सिंह ने विधायक, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियांे ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया।
समारोह में उषा लखनपाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण चौधरी, जिला परिषद सदस्य मीना धीमान, बीडीसी सदस्य अनीता देवी, बल्ह विहाल पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी, पूर्व प्रधान निक्का राम शर्मा, प्रेम सिंह, योगराज, केवल शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य सुनील दत्त, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य डैनी जसवाल, पंचायत सदस्य राकेश शर्मा, जमली के पूर्व प्रधान सतीश सोनी, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा, टीटू डोगरा, संजय पटियाल, सुनील पटियाल, अनीता कालिया, राधा शर्मा, रूपामाता, तरसेम सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन AK-47 और बुलेट्स : महाराष्ट्र के रायगढ़ में बोट में मिलीं

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में तीन AK-47 और बुलेट्स मिले हैं। बोट गुरुवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास एक...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़पति चपरासी पर बड़ा एक्शन: DM के निर्देश पर FIR, अब कुर्क होगी इल्हाम और अर्शी की पूरी संपत्ति!

पीलीभीत। बीसलपुर के जनता इंटर कालेज के चपरासी ने इल्हाम शम्सी ने डीआइओएस दफ्तर में संबद्ध रहकर न सिर्फ वेतन बिल बनाने का पटल देखा बल्कि सरकारी खजाने में सेंधमारी कर पत्नी अर्शी के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत, 50 घायल, डीसी राघव शर्मा ने घटनास्थल का किया दौरा,

ऊना 21 मार्चः जिला ऊना के पंजोआ में मैड़ी मेला से पंजाब के तरनतारन लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-पाक DGMO की बातचीत, सीजफायर समझौते के पालन पर सहमति, सीजफायर उल्लंघन न करने का पाकिस्तान ने दिया भरोसा

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) ने आज हॉटलाइन पर विचार-विमर्श किया. यह वार्ता सीमाओं पर शांतिपूर्वक स्थिति बनाए रखने को लेकर हुई. भारत-पाक के बीच बातचीत के...
Translate »
error: Content is protected !!