बशील में बनेगा बहुउद्देशीय पंचायत भवन, भूमि चयनित- डॉ. शांडिल

by
एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में ग्रामीणों की मांग के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
डॉ. शांडिल आज कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव दोची में जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह के साथ विचार विमर्श कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व दोची स्थित मां भीमा काली माता मंदिर में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य तथा सुख एवं समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत ममलीग में वित्त वर्ष 2025-26 में विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 22 लाख रुपए व्यय किए गए है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुसार बशील को नई पंचायत बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बशील में पंचायत घर का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत यहां बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की सुख-शांति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आहवान किया।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों को आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में स्तरोन्नत किया जा रहा है। इससे लोगों को घर द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत क्वारग में लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से दिव्यांगजन शिक्षा उत्कृष्टता केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। इसमें लगभग 300 दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, खेल मैदान तथा आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए आमजन का सहयोग अपेक्षित है।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने श्री राधा-कृष्ण मंदिर संकीर्तन मंडली बशील को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की तथा खंड विकास आधिकारी कण्डाघाट को निर्देश दिए कि मंदिर के सामुदायिक भवन का प्राक्कलन शीघ्र तैयार करें ताकि बजट का प्रावधान किया जा सके।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान भूमि नन्द राठौर, उप प्रधान हरिदत्त शर्मा, भीमकाली माता मंदिर समिति के सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह, ग्राम पंचायत ममलीग की पूर्व प्रधान द्रोपदी राठौर, समाजसेवी त्रिलोक चन्द शांडिल, भगत राम, विकास खंड अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र चंदेल सहित मंदिर कमेटी के सदस्य हेमराज, अनीता, राजेश वर्मा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 घंटे में ही मुख्यमंत्री ने बदल दिया मुर्गा – पूरे देश ने देखा मुख्यमंत्री का वीडियो : जयराम ठाकुर

अपने हर गलत कृत्य पर विपक्ष को घेरने की बजाय आत्म मंथन करें मुख्यमंत्री ,   प्रदेशवासियों को चपातियां खिलाने पर चीखने चिल्लाने वालों की हकीकत देश ने देखी एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं ऑन बोर्डिंग कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। मंडी, 24 दिसंबर।  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित एमएसएमई-विकास कार्यालय, सोलन द्वारा बचत भवन, डीआरडीए कॉन्फ्रेंस हॉल, मंडी में “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना” के अंतर्गत एक दिवसीय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को स्थाई नौकरी दे, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करे – बैकडोर इंट्री कर अपने चहेतों को रेवड़ियां बाँटना चाहती है सरकार : जय राम ठाकुर

गेस्ट टीचर पॉलिसी प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है : जयराम ठाकुर कहां गये पहले कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का ऐलान करने वाले एएम नाथ । ऊना  :  नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

200 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा होगी : प्रो. राम कुमार ने घालूवाल में किया पेयजल योजना का लोकार्पण

ऊना:  हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज घालूवाल में पीने की पानी की परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से लगभग 200 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा...
Translate »
error: Content is protected !!