बस सरहिंद नहर में गिरी : पांच लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

by

मुक्तसर : कोटकपुरा रोड पर गांव झबेलवाली के पास एक निजी कंपनी की बस सरहिंद नहर में जा गिरी। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं करीब 10 से अधिक लोग घायल हैं। 40 यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। हादसे के समय बस में 60-65 यात्री सवार थे।
एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल और विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुँच गए थे । बस मुक्तसर से कोटकपूरा की तरफ जा रही थी। घटनास्थल पर हलका विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ भी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस काफी रफ्तार में थी। बस नहर के किनारे लगे लोहे की ग्रिलों को तोड़ते नहर में जा गिरी है। मुक्तसर हादसे में सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा कि मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर नहर में एक प्राइवेट बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर…प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं…बचाव कार्य की पल- पल की जानकारी ले रहा हूं…भगवान आप सभी को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें … हम बाकी विवरण जल्द ही साझा करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप सरकार स्कूलों में शिक्षा क्रांति नहीं, बल्कि उद्घाटन क्रांति ला रही : आप सरकार को स्कूलों को जारी किए गए सरकारी फंड पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए : निमिषा मेहता

गढ़शंकर- गढ़शंकर से भाजपा की हलका प्रभारी निमिशा मेहता ने आम आदमी पार्टी सरकार के राज्य में 12 हजार सरकारी स्कूलों के उद्घाटन अभियान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि पंजाब सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यौन संबंध बनाए, गुप्तांग में करंट लगाया : गन पॉइंट पर हिमाचल के शिमला से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पढ़ने आये छात्र को किडनैप कर

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। चंडीगढ़/ शिमला  :  मोहाली के खरड़ से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शिमला से पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए एक छात्र को सेक्टर-88 के कार डीलर...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांगने न आए : सुनाम के वार्ड-3 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले में गलियों और नालियों की खराब हालत से परेशान लोगों ने पोस्टर लगाए

सुनाम : लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया है। जिला संगरूर के शहर सुनाम के वार्ड-3 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले...
article-image
पंजाब

धार्मिक संगठनों के नेताओं ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

जांच के बाद कार्रवाई कर दी जाएगी: एसएचओ ईकबाल सिंह गढ़शंकर: धार्मिक संगठनों के नेताओं ने पंचायतों की जमीनों पर नजायज कबजे कर अपने डेरे बनाने के आरोप लगाते हुए पकड़े एक व्यक्ति को...
Translate »
error: Content is protected !!