बसदेहड़ा के पास 2.64 ग्राम चिट्‌टा सहित एक काबू

by

ऊना। थाना मैहतपुर पुलिस ने गांव बसदेहड़ा शराब ठेके के पास से 2.64 ग्राम चिट्टा सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एसपी अर्जित सेन ठाकूर ने बताया कि थाना मैहतपुर की पुलिस टीम चैकिंग के लिए बसदेहड़ा के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम ने शराब ठेका के पास खड़ी एक स्कूटी की गुप्त सूचना के आधार पर चैकिंग की। चैकिंग के दौरान स्कूटी में से 2.64 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने स्कूटी चालक से उसका नाम पता पूछा। उसने अपना नाम नंगल (पंजाब) के शिवालिक एवेन्यू निवासी निखिल डडवाल बताया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाप एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मा को परमपिता परमात्मा से जोड़ने का कार्य कर रही ब्रह्मकुमारीज़ : मंत्री वीरेंद्र कंवर

ऊना : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत हटली के गांव सतरूखा में राजयोगिनी दीदी जानकी जी की द्वितीय पुण्यस्मृति के अवसर तथा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत परमात्मा अनुभूति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा प्रदेश की 22 लाख बहनें, 1500 ₹ की आस लगाए बैठी : रश्मिधर सूद

शिमला : कांग्रेस की दस गारंटियों में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की गारंटी पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि आज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत : कार सवार चार लोग घायल

नंगल। रामपुर साहनी के निकट दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत में कार सवार चार लोगों घायल हो गए हैं।घायलों को 108 एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल नंगल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक सोलन के प्रबंधन पर जगदीप शर्मा को बचाने के गंभीर आरोप

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने मुख्य सतर्कता अधिकारी को भेजी शिकायत एएम नाथ। शिमला : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक, सोलन के प्रबंधन...
Translate »
error: Content is protected !!